फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   bajat

बजट मौजूद फिर भी टेंडर में देरी

Wed, 28 Jul 2021 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
bajat
इटावा। विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में राजकीय बालिका इंटर कालेज के निर्माण के लिए बजट उपलब्ध होने के बाद भी टेंडर प्रक्रिया देर से शुरू किए जाने पर डीएम ने नाराजगी प्रकट की। इसे लेकर उन्होंने कार्यदायी संस्था यूपीआरएनएस को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

डीएम श्रुति सिंह ने बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में 50 लाख की लागत से ज्यादा वाली योजनाओं की समीक्षा बैठक में कार्यदायी संस्थाओं को निर्माणाधीन कार्यों को पूर्ण गुणवत्ता व मानक के अनुसार निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने विभागवार विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट देखी। खामियों पर संबंधित अधिकारियों को दिशानिर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में अधिकारियों ने बताया कि आश्रम पद्धति विद्यालय कांधनी, निरीक्षण भवन हैंवरा का कार्य बजट न होने के कारण रुका पड़ा है। डीएम ने शासन से मामले में पत्राचार किए जाने की बात कही। इस दौरान राजकीय बालिका इंटर कालेज के निर्माण के लिए बजट उपलब्ध होने के बाद भी टेंडर प्रक्रिया देर से शुरू किए जाने पर उन्होंने नाराजगी प्रकट की। कार्यदायी संस्था यूपीआरएनएस को कारण बताओ नोटिस जारी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में जिलाधिकारी ने कहा निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिन योजनाओं के लिए शासन स्तर से धनराशि उपलब्ध है, उन कार्यों को प्रत्येक दशा में दिसंबर तक पूर्ण करा लें। यदि बजट की आवश्यकता हो तो उसके लिए संबंधित विभाग के अधिकारी शासन को पत्र भेजें। बैठक में प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी दीन दयाल वर्मा, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी प्रवीण कुमार टिंगल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed