फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Baahubali's condition is not improving, experts called

Etawah News: बाहुबली की हालत में सुधार नहीं, बुलाए गए विशेषज्ञ

Fri, 22 Dec 2023 01:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Fri, 22 Dec 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
Baahubali's condition is not improving, experts called
इटावा। सफारी पार्क के बब्बर शेर बाहुबली के स्वास्थ्य में लगातार गिरावट होने से सफारी प्रबंधन चिंतित है। प्रबंधन की ओर से आरतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) के विशेषज्ञ लाए गए हैं।
विज्ञापन


कई महीनों से सफारी में बब्बर शेर बाहुबली बीमार चल रहा है। वह कब्ज की समस्या से जूझ रहा है। ऐसे में उसकी खुराक में लगातार कमी आ रही है। उसकी हालत में सुधार न होने पर कुछ दिन पहले उसे सफारी के अस्पताल में भर्ती किया गया है। सफारी पार्क के पशु चिकित्सकों की ओर से नियमित रूप से देखभाल की जा रही है।
विज्ञापन

भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान बरेली, पं. दीन दयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो अनुसंधान संस्थान मथुरा, कानपुर प्राणी उद्यान कानपुर, वाइल्डलाइफ एसओएस आगरा के विशेषज्ञ परामर्श दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा इटावा सफारी पार्क के पूर्व पशु चिकित्सकों, सफारी पार्क के सलाहकार/गुजरात सरकार के सेवानिवृत्त वरिष्ठ पशु चिकित्सक डाॅ. सीएन भुवा एवं उत्तर प्रदेश पशुपालन विभाग के वरिष्ठ वन्य जीव चिकित्सा विशेषज्ञों का भी सहयोग लिया जा रहा है। बाहुबली को बेहतर चिकित्सा उपलब्ध कराने का प्रयास जारी है। भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान बरेली की टीम को इटावा सफारी पार्क में अति शीघ्र आने हेतु अनुरोध भी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed