फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   प्रशासन ने बकेवर में क्वारन्टीन लोगों को उनके घरों को दो बसों से भेजा।

प्रदेश के भीतर के कवारेंटिंन लोगों को प्रशासन ने उनके घरों को भिजवाया। testing

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2020 03:14 PM IST
विज्ञापन
प्रशासन ने बकेवर में क्वारन्टीन लोगों को उनके घरों को दो बसों से भेजा।
बकेवर के आइसोलेशन केंद्र में कवरेन्टीन लोगों को बसों से उनके घरों को भेजा गया। - फोटो : AMAR UJALA
बकेवर(इटावा)।बकेवर के आइसोलेशन केंद्र में ठहराए गए लोगों को प्रशासन ने बसों से उनके गृह जनपदों को भेजा। कुल 20 लोगों को उनके घरों को भेजा गया। जिसमें 9 बकेवर व 11 भरथना आइसोलेशन केंद्र से भेजे गए। बकेवर केंद्र में बिहार व मध्य प्रदेश के 41 लोग अभी भी कवारेंटिंन में हैं। एसडीएम भरथना ने बताया कि भेजे गए लोगों के गृह जनपदों के प्रशाषन को भी जानकारी दे दी गयी है।अभी केवल प्रदेश के ही लोगों को भेजा गया है।अन्य प्रान्त के लोगों के बारे में अभी कोई आदेश शाशन का नही आया है।इसलिए उनको आ ही रोका गया है। दूसरे प्रान्तों से अपने प्राइवेट नौकरी मजदूरी आदि करने वाले कई लोग लॉक डाउन के दौरान पैदल ही अपने घरों को प्रदेश के दूरदराज जनपदों बलिया देवरिया, गोरखपुर, फतेहपुर, मऊ गाजीपुर के रहने वाले निकल पड़े थे। लॉक डाउन के चलते बकेवर थाना क्षेत्र की सीमा में हाइवे पर पुलिस ने उनको रोक लिया था। भरथना तहसील क्षेत्र में पकड़े जाने के कारण एसडीएम भरथना इंद्रजीत सिंह ने उनको बकेवर नगर पंचायत के द्वारा बनाये गए आइसोलेशन केंद्र में कवारेंटिंन में रखा गया था। प्रदेश सरकार के ऐसे सभी लोगों को उनके घरों को भेजे जाने के आदेश के बाद रविवार को बकेवर आइसोलेशन केंद्र में रोके गए 9 लोगों को तहसीलदार भरथना गजराज सिंह व नगर पंचायत बकेवर के ई ओ लेखपाल आशीष शर्मा की देखरेख में उनके गृह जनपदों मऊ , सुल्तानपुर, फतेहपुर , भेजा गया।ये सभी 20 अप्रैल से यहाँ थे। एसडीएम भरथना इंद्रजीत सिंह ने बताया कि कुल 20 लोगों को 2 बसों से सोशल डिस्टेंस के साथ बैठाकर भेजा गया है। जिसमें 11 लोग भरथना नगर के आइसोलेशन केंद्र से भेजे गए हैं।न सभी का मेडिकल चेकअप कराया गया उसकी रिपोर्ट उनको साथ दी गयी। साथ ही सम्बन्धित व्यक्ति के जनपद के प्रशासन को उनके भेजे जाने के बारे में अवगत भी करा दिया गया है। बसें लोगों को उनके गृह जनपद के मुख्यालय पर छोड़कर वापस आएगी। नगर पंचायत बकेवर के ई ओ अजय कुमार ने बताया कि सभी भेजे गए कवारेंटिंन व्यक्तियों को शाशन के निर्देशों के अनुसार खाना के साथ राशन भी देकर भेजा गया है। इस समय बकेवर के आइसोलेशन केंद्र में करीब 41 लोग अभी भी कवारेंटिंन में हैं जो बिहार व मध्य प्रदेश के रहने वाले है जो दिल्ली व गुड़गांव में मजदूरी करते थे। फ़ोटो सहित।
विज्ञापन

प्रशासन ने बकेवर में क्वारन्टीन लोगों को उनके घरों को दो बसों से भेजा।
बकेवर से कवरेन्टीन लोगों को उनके गृह जनपदों को भिजवाने को बसों में बिठाते प्रशासन के लोग। - फोटो : AMAR UJALA
बकेवर से कवरेन्टीन लोगों को उनके गृह जनपदों को भिजवाने को बसों में बिठाते प्रशासन के लोग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed