{"_id":"61b249ecbc6da61f6c681045","slug":"ayushman-card-will-be-made-from-today-in-special-campaign-etawah-news-knp6686776135","type":"story","status":"publish","title_hn":"विशेष अभियान में आज से बनेंगे आयुष्मान कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विशेष अभियान में आज से बनेंगे आयुष्मान कार्ड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। जनपद में 10 से 20 दिसंबर तक आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। जिले में 46074 परिवारों के पास अंत्योदय कार्ड हैं। इन सभी का आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा।
अंत्योदय कार्डधारकों से पांच लाख तक का निशुल्क इलाज का लाभ लेने के लिए आयुष्मान कार्ड बनवाने की अपील की गई है। यह जानकारी सीएमओ डॉ. भगवान दास ने दी।
आयुष्मान योजना के जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. आशीष ने बताया कि जिले में 140050 अंत्योदय कार्ड धारक लाभार्थियों के आयुष्मान भारत योजना के तहत आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे।
अभियान जनपद के सभी आठ ब्लॉकों में चलाया जाएगा। चिकित्सा अधीक्षकों की देखरेख में व खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के सहयोग से लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के सहयोग से राशन की दुकानों पर ही जनसेवा केंद्र का कोई प्रतिनिधि या आयुष्मान मित्र ही आयुष्मान कार्ड बनाने में सहयोग प्रदान करेंगे।
बताया कि लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा। पूर्व में आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए लाभार्थियों द्वारा दिए जाने वाले तीस रुपये प्रति कार्ड भुगतान को भी समाप्त कर दिया गय
ा है। जिले में 1,53,313 लोगों के आयुष्मान कार्ड बन चुके हैं। जिला कार्यक्रम प्रबंधक ने बताया कि आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए अंत्योदय कार्ड, आधार कार्ड के साथ ही प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से भेजा गया पत्र जरूरी है।
इसके बिना आयुष्मान कार्ड नहीं बन सकता। अंत्योदय कार्डधारक अपने क्षेत्र की आशा कार्यकर्ता से भी जानकारी ले सकते हैं।