{"_id":"42d7133fdda2f71fb0030834530ba4fc","slug":"awarded-asha-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अच्छा काम करने वालीं आशाओं को सम्मानित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अच्छा काम करने वालीं आशाओं को सम्मानित किया
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Fri, 19 Dec 2014 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। नुमाइश पंडाल में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत काम करने वाली आशाओं का सम्मेलन हुआ। कार्यक्रम में जिले भर की आशाओं ने सहभागिता की। उद्घाटन सदर विधायक रघुराज सिंह शाक्य ने किया।
विज्ञापन
सम्मेलन में बेहतर काम करने वाली आशाओं क ो सम्मानित किया गया। महेवा ब्लाक की सुरेखा को प्रथम, ममता कुशवाह को द्वितीय और छाया देवी को तीसरे स्थान के लिए चुना गया।
विज्ञापन
बसरेहर में मीरा देवी को प्रथम, राजरानी तथा सुमित्रा देवी को द्वितीय व तृतीय स्थान मिला। सरसईनावर में बीना देवी, प्रथम, सीमा तथा उर्मिला को दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। सैफई की पुष्पा देवी को प्रथम तथा ऊषा व रीता देवी को दूसरे तथा तीसरे स्थान के लिए चुना गया।
विज्ञापन
बढ़पुरा में नीलम देवी को प्र्रथम, सियावती तथा राजलता को क्रमश: द्वितीय व तीसरे स्थान के लिए चुना गया। जसवंतनगर से विमलेश को प्रथम तथा प्रवीनलता तथा शशि प्रभा को द्वितीय व तृतीय स्थान के लिए चुना गया।
भरथना से समुद्री देवी को प्रथम, अलका व सुनीता को द्वितीय तथा तृतीय स्थान मिला। प्रथम स्थान पर रहने वाली आशाओं को 5000, द्वितीय पर 2000 तथा तीसरे स्थान पर रहने वाली आशाओं क ो 1000 रुपये का पुरस्कार प्रदान किया गया।
इस अवसर पर एडीएम ज्ञानेंद्र सिंह, सीएमओ डॉ. उदयवीर सिंह भी उपस्थित रहे। आशाआें को पुरस्कार सदर विधायक रघुराज सिंह शाक्य ने प्रदान किए।
कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम प्रबंधक संदीप दीक्षित, डॉ. अनुज यादव, डॉ. हरनाम सिंह, डॉ. वीरेंद्र सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी अजीत सिंह, महिला एवं बाल विकास अधिकारी डॉ. बिंदू सिंह भी उपस्थित रहीं। संचालन डॉ. उमेश भटेले ने किया।