{"_id":"089927d87115ed6ba7137aa22bab7344","slug":"auto-looted-by-miscreants-riding-as-a-sitting-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":" सवारी बनकर बैठे बदमाशों ने आटो लूटा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सवारी बनकर बैठे बदमाशों ने आटो लूटा
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
Updated Wed, 16 Sep 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा मंडी से किराए पर आटो लेकर गए लुटेरों ने बसरेहर थाना क्षेत्र के गांव संतोषपुर घाट के पास तमंचे के दम पर चालक के साथ मारपीट कर आटो लूट लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने चालक को चाकू मारकर घायल कर दिया।
भरथना चौराहा की गली नंबर पांच में रहने वाला कंहई लाल गुप्ता आटो चलाता है। मंगलवार को वह सवारी के इंतजार में मंडी के पास खड़ा था। इसी दौरान तीन लोग आए और उससे किल्ली गांव जाने के लिए डेढ़ सौ रुपये में आटो बुक किया।
दोपहर करीब बारह बजे जैसे ही वह संतोषपुर घाट के पास पहुंचा तभी उसमें सवार एक लुटेरे ने उसकी कनपटी पर तमंचा लगाकर आटो रुकवाया। लुटेरों ने आटो को कब्जे में लेने के बाद उसकी तलाशी ली ।
विज्ञापन
तलाशी में उसके पास मौजूद ढाई सौ रुपये, मोबाइल भी ले लिया। जब कंहई लाल ने लूट का विरोध किया तो लुटेरों ने उसे चाकू मार कर घायल कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरे आटो लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने थाने जाकर इसकी जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और लुटेरों की तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा।