{"_id":"60cce3b78ebc3e55e90894a7","slug":"auto-driver-committed-suicide-by-lying-in-front-of-the-train-etawah-news-knp635024313","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन के आगे लेटकर आटो चालक ने जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन के आगे लेटकर आटो चालक ने जान दी
विज्ञापन
इटावा। इटगांव के ऑटो चालक को परिजनों ने शराब पीने पर डांटा तो उसने ट्रेन से कटकर जान दे दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
फ्रेंड्स कॉलोनी थानाक्षेत्र के इटगांव निवासी श्रीपाल का बेटा अभिनय उर्फ ठंडे ऑटो चलता था। गुरुवार को वह शराब पीकर घर पहुंच गया जिस पर परिजनों ने डांट दिया। इसके बाद रात में वह घर से निकल गया। देर रात घर न लौटने पर परिजनों ने अभियन की तलाश की लेकिन उसका पता नहीं चला।
शुक्रवार सुबह इटगांव में रेलवे लाइन पर युवक का दो हिस्सों में बंटा शव पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों की मदद से शव की शिनाख्त अभिनव की रूप में की। सूचना मिलने पर परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी पुष्पेंद्र यादव ने बताया कि आटो चालक ने ट्रेन के आगे लेटकर आत्महत्या की है।