Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Authority is like a sword; one must learn to handle and wield it.

Etawah News: अधिकार तलवार के समान, इन्हें संभालना और चलाना दोनों सीखना होगा

Mon, 30 Mar 2026 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Authority is like a sword; one must learn to handle and wield it.
फोटो 36::अपराजिता कार्यक्रम में छात्राओं को संबोधित करती डॉ. ऋचा राय व मंचासीन अन्य अतिथि। संवाद
विज्ञापन




फोटो 37::कार्यक्रम में शामिल छात्राएं। संवाद

नोट- अमर उजाला अपराजिता का लोगो लगाएं



पंचायत राज महिला पीजी कॉलेज में कार्यक्रम में वक्ताओं ने नारी शक्ति की कराई पहचान

संवाद न्यूज एजेंसी



इटावा। अधिकार तलवार के समान है, इन्हें संभालने के साथ ही चलाना भी सीखना होगा। नारी को अपनी शक्तियां पहचाननी होंगी, तभी नारी सशक्तिकरण का उद्देश्य सफल होगा। यह बात शहर के पंचायत राज राजकीय महिला पीजी कॉलेज के गार्गी सभागार में अमर उजाला की ओर से आयोजित अपराजिता कार्यक्रम में कवयित्री और समाजसेवी डॉ. ऋचा राय ने कही।



कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची कवयित्री ने छात्राओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज समाज में जागरूकता की जरूरत है, हमें जाति बिरादरी से ऊपर उठकर सिर्फ मानव धर्म और समाज को आगे बढ़ाने का प्रयास करना चाहिए। कहा कि महिलाओं ने समाज में आगे बढ़कर अपनी बात नहीं रखी, नतीजतन महिलाएं पिछड़ती गईं। हमें अपनी रुचि को जागृत करना होगा।
विज्ञापन


कहा कि महिलाएं किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं, उन्हें अपनी पहचान स्वयं ही बनानी होगी। अंत में उन्होंने छात्राओं को कविता के माध्यम से प्रोत्साहित किया। उन्होंने कविता सुनाई कि नारी तुम केवल श्रद्धा नहीं, तुम सतरूपा कल्याणी हो...। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही डॉ. चंद्रप्रभा ने कहा कि हमें खुद को मजबूत बनाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




डॉ. रेखा दीक्षित ने कहा कि अपने प्रति वफादार बनिए, सफलता अपने आप मिलेगी। कार्यक्रम का संचालन करते हुए डॉ. डौली रानी ने कहा कि महिलाओं को इतना व्यस्त कर दिया जाता है इसलिए वह अपनी योग्यता को प्रदर्शित नहीं कर पाती हैं। इससे हमें उबरना होगा। इस दौरान डॉ. अजय दुबे, दुर्गेश लता, डॉ. अमित, डॉ. रमाकांत राय, सपना वर्मा, डॉ. श्वेता, रेखा दीक्षित, श्याम देव रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed