फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Attempt to shoot a woman by entering the house

घर में घुसकर महिला को पिस्टल से गोली मारने का प्रयास

Mon, 25 Nov 2019 09:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2019 09:54 PM IST
विज्ञापन
Attempt to shoot a woman by entering the house
थाना क्षेत्र के नगला नंदन में हमलावरों ने एक घर पर धावा बोलकर घर में मौजूद महिला पर पिस्टल से गोली मारने का प्रयास किया। पुलिस ने पिस्टल बरामद करने के साथ 15 लोगों को हिरासत में लिया है ।
विज्ञापन

नगला नंदन गांव में थाना पुलिस की सक्रियता के चलते बड़ी घटना होने से बची। दो पक्षों के झगड़े में फायरिंग की सूचना पर पहुंचे पुलिस फोर्स ने 15 लोगों को पकड़ा। ग्राम नगला नंदन निवासी श्यामा देवी पत्नी स्वर्गीय विनोद कुमार ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह सुबह घर पर अकेली थी।
विज्ञापन

उसी समय पड़ोस के ही गांव नगला टुपियन निवासी हरिओम पुत्र जयवीर सिंह अपने परिवार और अन्य लोगों के साथ उसके घर में घुस आए और गाली गलौज करते हुए उसे जान से मारने की नियत से उसके ऊपर पिस्टल से फायर कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें वह बाल-बाल बच गई। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद शुक्ला फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने हरिओम पुत्र जयवीर सिंह सहित पंद्रह लोगों हिरासत में ले लिया। ग्राम प्रधान मेंघूपुर के भाई सोनू के पास से पिस्टल बरामद की है।
उधर, दूसरे पक्ष के जयवीर सिंह का कहना है कि श्यामादेवी के पुत्र शिवम व अन्य लोगों ने उनके साथ झगड़ा किया। जान से मारने की कोशिश करने का आरोप सही नहीं है।
थाना प्रभारी प्रमोद शुक्ला ने बताया कि नगला नंदन व नगला टुपियन के दो पक्षों में झगड़ा होने की सूचना मिली थी। पकड़े गए लोगों में से एक युवक के पास से अवैध पिस्टल मिली है।

मामले में कार्रवाई की जा रही है। 20 नवंबर को भी दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। इसका सतेंद्र पुत्र सुरेंद्र सिंह यादव निवासी नगला टुपियन ने तीन लोगों शिवम आदि निवासी नगला नंदन के विरुद्ध मामला दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed