{"_id":"61d33c84c9b1da56050bf4e7","slug":"attempt-to-rob-tractor-by-feeding-intoxicants-etawah-news-knp6733456183","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीला पदार्थ खिलाकर ट्रैक्टर लूटने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशीला पदार्थ खिलाकर ट्रैक्टर लूटने का प्रयास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम पूठन सकरौली में बाइक सवार दो युवक एक व्यक्ति का ट्रैक्टर भाड़े पर ले गए। रास्ते में बाइक सवारों ने ट्रैक्टर के चालक व हेल्पर को गाजर के हलुआ में कोई नशीला पदार्थ खिला दिया और ट्रैक्टर लूटने का प्रयास किया।
हेल्पर को कम नशा हुआ, जिससे वह ट्रैक्टर लेकर भाग आया। परिजनों ने दोनों को नशे की हालत में देखा तो उन्हें जिला अस्पताल मेें भर्ती कराया। क्षेत्र के ग्राम पूठन सकरौली निवासी चंद्रशेखर ने बताया कि वह अपना ट्रैक्टर भाड़े पर चलाता है।
रविवार की शाम को बाइक सवार दो युवक आए और बाह के पास से पाइप लादने के लिए भाड़ा तय किया। वह अपने साथ गांव के सोनू को लेकर चल दिया। जब वह बाह के पास पहुंचा तो उक्त युवकों ने नाश्ता करने का दबाव बनाया, लेकिन उन्होंने नाश्ता नहीं किया।
विज्ञापन
बाद में वह लोग गाजर का हलुआ लेकर आए और उन्हें खिला दिया। सोनू ने थोड़ा हलुआ खाया, बाकी का फेंक दिय्रा जिससे उसे नशा नहीं हुआ। बाद में बाइक सवारों ने ट्रैक्टर लूटने का प्रयास किया, लेकिन सोनू के शोर मचाने पर बाइक सवार भाग निकले।
सोनू ट्रैक्टर लेकर घर आया। चंद्रशेखर बेहोशी की हालत में था, इस कारण से परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चंद्रशेखर ने बताया कि बाइक सवार बदमाशों ने उसके ट्रैक्टर को लूटने का प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हो सके।