फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Attempt to rob tractor by feeding intoxicants

नशीला पदार्थ खिलाकर ट्रैक्टर लूटने का प्रयास

Mon, 03 Jan 2022 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Attempt to rob tractor by feeding intoxicants
इटावा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम पूठन सकरौली में बाइक सवार दो युवक एक व्यक्ति का ट्रैक्टर भाड़े पर ले गए। रास्ते में बाइक सवारों ने ट्रैक्टर के चालक व हेल्पर को गाजर के हलुआ में कोई नशीला पदार्थ खिला दिया और ट्रैक्टर लूटने का प्रयास किया।
विज्ञापन

हेल्पर को कम नशा हुआ, जिससे वह ट्रैक्टर लेकर भाग आया। परिजनों ने दोनों को नशे की हालत में देखा तो उन्हें जिला अस्पताल मेें भर्ती कराया। क्षेत्र के ग्राम पूठन सकरौली निवासी चंद्रशेखर ने बताया कि वह अपना ट्रैक्टर भाड़े पर चलाता है।
विज्ञापन

रविवार की शाम को बाइक सवार दो युवक आए और बाह के पास से पाइप लादने के लिए भाड़ा तय किया। वह अपने साथ गांव के सोनू को लेकर चल दिया। जब वह बाह के पास पहुंचा तो उक्त युवकों ने नाश्ता करने का दबाव बनाया, लेकिन उन्होंने नाश्ता नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में वह लोग गाजर का हलुआ लेकर आए और उन्हें खिला दिया। सोनू ने थोड़ा हलुआ खाया, बाकी का फेंक दिय्रा जिससे उसे नशा नहीं हुआ। बाद में बाइक सवारों ने ट्रैक्टर लूटने का प्रयास किया, लेकिन सोनू के शोर मचाने पर बाइक सवार भाग निकले।

सोनू ट्रैक्टर लेकर घर आया। चंद्रशेखर बेहोशी की हालत में था, इस कारण से परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चंद्रशेखर ने बताया कि बाइक सवार बदमाशों ने उसके ट्रैक्टर को लूटने का प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed