फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   attack on faimily member 6 injured

Etawah News: घर में घुसकर परिवार पर किया हमला, छह घायल

Tue, 14 Mar 2023 11:23 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Tue, 14 Mar 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
attack on faimily member 6 injured
सैफई। क्षेत्र के गांव बंजराहार में सात लोगों ने घर में घुसकर परिवार पर हमला कर दिया। इसमें छह लोग घायल हो गए। दो लोगों को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। मामले में सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

बंजराहार निवासी सुर्मिला देवी ने बताया कि वह सोमवार शाम करीब सात बजे घर पर थीं। पड़ोस के ही रहने वाले उमेद सिंह, पप्पू, रिशु, गौरव, गोलू, अंकित हैवरा व जितेंद्र दो कारों से आए। सभी डंडे व तमंचे लेकर घर में घुस आए और गालीगलौज कर मारपीट कर दी। उन्होंने विरोध किया तो गांव छोड़ने व जान की धमकी दी। घर में तोड़फोड़ की। हमले में सुर्मिला देवी (40), सुमित (18) को गंभीर चोटें आईं। रामप्रकाश, अमित, सचिन, पूनम भी घायल हो गए। आरोप है कि हमलावर बहू का मंगलसूत्र भी लूट ले गए।
विज्ञापन

घायल अमित ने पुलिस पर आरोप लगाया कि उन लोगों ने जो तहरीर दी थी पुलिस ने उस पर रिपोर्ट दर्ज न कर दूसरी तहरीर लिखवाई और रिपोर्ट दर्ज की। आरोपियों पर मामूली धाराएं लगाई हैं। पुलिस आरोपियों की मदद करना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी यशवंत सिंह ने बताया कि दो पक्षों में ट्रैक्टर की बैटरी चोरी होने के कारण विवाद हुआ था। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed