{"_id":"60d374b38ebc3e2da20216e8","slug":"at-cow-shelter-home-submersible-pump-not-working-etawah-news-knp6360266115","type":"story","status":"publish","title_hn":"सबमर्सिबल पंप मिला खराब, छाया का भी नहीं प्रबंध्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सबमर्सिबल पंप मिला खराब, छाया का भी नहीं प्रबंध्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जसवंतनगर की खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) ऋतु प्रिया ने क्षेत्र की दो गोशालाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एक गोशाला पर तैनात केयरटेकर नहीं मिला। सबमर्सिबल पंप खराब देखकर उन्होंने अधीनस्थों को फटकारा और उसे ठीक कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा गांव पंचायत के चारागाह पर पानी की व्यवस्था, गोवंश की सुरक्षा के लिए शेड और खाने के लिए जल्द ही भूसा खरीदने के निर्देश दिए।
उन्होंने पंचायत सचिव को निर्देश दिए कि सारी व्यवस्थाएं तुरंत कराई जानी चाहिए। अगली बार निरीक्षण पर सभी व्यवस्था दुरुस्त मिलनी चाहिए। बीडीओ ने ग्राम जगसौरा स्थित गोशाला का भी निरीक्षण किया। वहां पर भी पंचायत सचिव से कहा कि पशुओं के लिए भूसा की खरीद तत्काल करें और पानी की उचित व्यवस्था बनाए रखें।
उन्होंने छायादार, फलदार पौधे लगाने के भी निर्देश दिए। गोशाला में ऐसे भी पशु थे, जिनकी टैगिंग नहीं की गई थी। जगसौरा में 75 गोवंश तथा जैनपुरनागर में 131 गोवंश मिले। सहायक विकास अधिकारी पंचायत वीरेंद्र सिंह, सहायक विकास अधिकारी एसके सैनी आदि रहे।