{"_id":"2259b847aa1c9e565320e0339f75902a","slug":"at-block-polling-parties-will-be-dispatched-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लाकों से आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लाकों से आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा।
Updated Wed, 07 Oct 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। पंचायत चुनाव के पहले चरण में नौ अक्तूबर को ताखा और भरथना ब्लाक क्षेत्रों में जिला व क्षेत्र पंचायत सदस्य पदों के लिए वोट डाले जाएंगे। इस चरण में करीब सवा 2 लाख वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान कराने के लिए बृहस्पतिवार को पोलिंग पार्टियां ब्लाक कार्यालय से रवाना होंगी। प्रत्येक पोलिंग पार्टी में पीठासीन अधिकारी के अलावा तीन मतदान अधिकारी शामिल रहेंगे। शुक्रवार को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक वोटिंग होगी।
पहले चरण में ताखा और भरथना ब्लाकों में होने वाले जिला व क्षेत्र पंचायत सदस्य पदों, मतदेय स्थलों व वोटरों की संख्या पर गौर करें तो ताखा ब्लाक क्षेत्र में कुल 97819 मतदाता 171 बूथों पर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान कराने के लिए कुल 684 मतदान कार्मिक लगाए गए हैं। क्षेत्र में 3 जोनल मजिस्ट्रेट और 15 सेक्टर मजिस्ट्रेटों की देखरेख में मतदान होगा। ताखा में कुल 85 मतदान केंद्र हैं जिनमें 30 मतदान केंद्रों में एक एक बूथ, 31 में दो दो बूथ और 19 मतदान केंद्रों में तीन तीन बूथ स्थित हैं।
इसी तरह भरथना ब्लाक क्षेत्र में 119440 मतदाता है। इन वोटरों के लिए 200 बूथ बनाए गए हैं। कुल 800 मतदान कार्मिक लगाए गए हैं। मतदान के दिन 4 जोनल मजिस्ट्रेट और 21 सेक्टर मजिस्ट्रेट भ्रमण पर रहेंगे। दोनों ब्लाकों के लिए 10 प्रतिशत मतदान कार्मिक रिजर्व में भी रखे गए हैं। भरथना में कुल 114 मतदान केंद्र हैं। जिनमें 51 मतदान केंद्र एकल बूथ वाले हैं। 50 मतदान केंद्रों पर दो दो बूथ, 7 मतदान केंद्रों पर तीन तीन बूथ मौजूद हैं। पहले चरण में दोनों ब्लाकों के कुल 2 लाख 17 हजार 259 मतदाता हैं।
विज्ञापन
मतदान कार्मिक प्रभारी डीडीओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को ब्लाकों से ही पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। इस बार जिला व क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के मतदान के लिए अलग अलग मत पेटिका रहेगी। इस तरह हरेक बूथ पर कम से कम दो मत पेटिकाएं उपलब्ध होंगी जिसमें जिला या क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के अनुसार मतपत्र डाले जाएंगे।