फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Asthma Day observed in PGI

पीजीआई में मनाया अस्थमा दिवस

Tue, 05 May 2015 10:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Tue, 05 May 2015 10:57 PM IST
विज्ञापन
Asthma Day observed in PGI

उत्तर प्रदेश ग्रामीण आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान सैफ ई के पल्मोनरी मेडिसिन विभाग ने अस्थमा दिवस को अस्थमा जागरूकता दिवस के रूप में मनाया। ओपीडी में आयोजित कार्यक्रम में डाक्टर, मेडिकल स्टूडेंट तथा मरीजों ने भी भाग लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन संस्थान के निदेशक डा. (बिग्रेेडियर) टी प्रभाकर ने किया।

विज्ञापन


डा. प्रभाकर ने कहा कि अस्थमा का उपचार करने वाले डाक्टरों को चाहिए कि वे इलाज में आ रही नई तकनीक तथा दवाआें का उपयोग क रें। सही समय पर उपचार लेने से सांस संबंधी बीमारियाें को रोका जा सकता है।
विज्ञापन


दवा तथा मेडिटेशन के समन्वय से अस्थमा पर काबू  पाया जा सकता है। प्राय: यह भी देखा गया है कि अस्थमा यदि बचपन में शुरू हुआ है तो 18 साल की उम्र आते आते अपने आप ही ठीक हो जाता है। पल्मोनरी मेडिकल विभाग के विभागाध्यक्ष डा. आदेश कुमार ने बताया कि दमा के  उपचार में इन्हेलर कारगर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सही दवा एवं नियमित दिनचर्या से अस्थमा के साथ भी अच्छी जिंदगी जी जा सकती है। उन्होंने अस्थमा तथा सीओपीडी के अंतर को बताते हुए कहा कि सीओपीडी की बीमारी वंशानुगत न होकर परिस्थितिजन्य होती है जबकि अस्थमा की बीमारी परिस्थितिजन्य के साथ वंशानुगत भी हो सकता है।

उन्होंने कहा कि अस्थमा से पीड़ित मरीज को एलर्जी वाली चीजाें से दूर रहना चाहिए। अस्थमा के मरीजों को मौसम बदलने पर विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए। इस अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक डा.(बिग्रेडियर) एस के गुप्ता, न्यूरोलॉजी विभागाध्यक्ष डा. रमाकांत यादव, कम्यूनिटी मेडिसिन विभागाध्यक्ष डा. पीके जैन ने भी अपने विचार रखे।

इस अवसर पर डा. आशीष कुमार, डा. आदित्य कुमार गौतम, सीनियर रेजीडेंट डा. प्रशांत यादव, जूनियर रेजीडेंट डा. बालकृ ष्ण कुशवाह, डा. सोमनाथ भट्टाचार्य, डा.श्वेता सरोज के अलावा विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष फैकल्टी मैंबर, मेडिकल स्टूडेंट, मरीज तथा उनके परिजन मौजूद रहे।

‘उपचार न लेने पर बढ़ता है दमा’ 
इटावा।
अस्थमा का यदि प्राथमिक स्टेज पर ही पता लगाकर उपचार लेना शुरू कर दिया जाएग तो मरीज सामान्य जीवन व्यतीत कर सकता है। लापरवाही बरतने पर यह गंभीर रूप भी धारण कर सकता है। विश्व अस्थमा दिवस पर यह बात शहर के प्रसिद्ध चेस्टरोेेग विशेषज्ञ डा. आरएस सिंह ने विजय नगर स्थित क्लीनिक पर कही।

उन्होंने बताया कि अस्थमा या दमा फेफड़ों में फेलता है। इसके कारण फेफड़ाें के वायु छिद्रों में सूजन आ जाती है और वायु छिद्र संकुचित हो जाते हैं। संक्रमण से दमा के अटैक का खतरा बढ़ जाता है। डा. सिंह ने बताया कि दमा का उपचार संभव नहीं हैं, लेकिन पूर्ण नियंत्रण संभव है। उपचार का सबसे अच्छा तरीका इनहलेशन थैरेपी को माना जाता है।

इस थैरेपी में सीरप एवं टेबलेट्स की अपेक्षा 50 गुणा खुराक की आवश्यकता होती है। इस दिन उपचार के लिए आने वाले मरीजाें को डा. आरएस सिंह ने अपनी ओर से एक एक इनडोर प्लांट जैसे तुलसी, रातरानी, चमेली, गुलाब, नीबू आदि के पौधे दिए तथा मरीजों को घर के अंदर तथा बाहर अधिक से अधिक पेड़ लगाने की सलाह दी।


डा. सिंह ने बताया कि प्रदूषण मुक्त वातावरण में रहकर अस्थमा से बचा जा सकता है। इस अवसर पर आशुतोष पंाडेय, यतेंद्र दुबे, अंकित तिवारी (ल्यूपिन कंपनी) भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed