फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   ask excuse people celebrated shmawani festival

क्षमा मांगकर मनाया क्षमावाणी पर्व

Wed, 30 Sep 2015 11:57 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा Updated Wed, 30 Sep 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
ask excuse people celebrated shmawani festival

पर्यूषण पर्व के समापन पर नगर के समस्त जैन मंदिरों में क्षमावाणी पर्व मनाया गया। सभी साधर्मियों ने एक दूसरे से क्षमा मांगते हुए उत्तम क्षमा पर्व मनाया। बड़ो ने भी परंपरा निभाते हुए छोटों को माफ किया और गिले शिकवे भूलकर अपने हृदय से लगाया।

विज्ञापन


लालपुरा स्थित पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में मंगलवार रात 8 बजे से क्षमावाणी पर्व का शुभारंभ मंगलाचरण से हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पीडब्ल्यूडी इंजीनियर सुभाष जैन उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि भूल होना प्रकृति है, उसे मान लेना संस्कृति है और उसे सुधार लेना प्रगति है।
विज्ञापन


क्षमा याचना मांगते हुए क्षमावणी पर्व मनाया। महेश चन्द्र जैन ने कहा कि जैन धर्म में क्षमावणी विशेष पर्वों में से एक है। उन्होंने क्षमा की संज्ञा भगवान महावीर की आभूषण से की। अध्यक्षता करते हुए पूर्व चेयरमैन प्रेमचन्द्र जैन ने कहा कि सनातन, जैन, इस्लाम, सिख, ईसाई, सभी धर्म एक ही बात बताते हैं कि एक दिन सभी को मिटना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अत: परस्पर मिठास बनाए रखें। मिट जाना ही संसार का नियम है। संजू जैन, अनिल अंहिसा, आकाशदीप जैन, राकेश एलआईसी, मनोज जैन, महावीर प्रसाद जैन, राकेश कुमार जैन ने भी अपने विचारों को प्रकट किया। कार्यक्रम समापन के बाद महिला, पुरुष, वृद्ध, बच्चों, युवाओं, युवतियां ने एक दूजे से सिर झुकाकर क्षमा मांगी और बड़ों से आशीर्वाद प्राप्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed