फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   As soon as the police left, the road was captured again

Etawah News: पुलिस के जाते ही फिर हो गया सड़क पर कब्जा

Thu, 23 Nov 2023 01:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Nov 2023 01:34 AM IST
विज्ञापन
As soon as the police left, the road was captured again
बकेवर। कस्बा चौराहे के आसपास सड़क तक अवैध कब्जों से घिरी सड़क को देखकर सोमवार को डीएम ने नाराजगी जताई तो पुलिस हरकत में आ गई। मंगलवार को भी दूसरे दिन भी दुकानों के आगे से कब्जे हटवाए गए, लेकिन पुलिस के जाते ही कब्जे फिर हो गए।
विज्ञापन


सोमवार को पचनद से आते समय डीएम अवनीश कुमार राय व एसपी संजय कुमार वर्मा कस्बा चौराहे के आसपास दुकानों के आगे सड़क तक अतिक्रमण व आड़े तिरछे वाहनों को खड़ा देखकर रुक गए थे। डीएम ने खुद दुकानदारों से नाराजगी जतायी थी। उन्होंने अतिक्रमण को लेकर कई दुकानदारों का सड़क तक रखा सामान तत्काल हटवाया था। साथ ही कड़ी चेतावनी दी थी।
विज्ञापन

डीएम की नाराजगी के बाद पुलिस हरकत में आई। मंगलवार को थाना पुलिस ने कस्बे के चौराहे और आसपास दुकानों के आगे से अतिक्रमण हटवाया। लेकिन पुलिस के अतिक्रमण हटवाने के कुछ घंटों बाद ही दुकानों के आगे से फिर सामान रखकर अतिक्रमण कर लिया। इसके बाद पुलिस ने दोबारा पहुंचकर दुकानदारों को चेतावनी दी। थाना के कार्यवाहक एसएसआई राजकुमार सिंह ने बताया कि अतिक्रमणकारियों को नोटिस दिया जाएगा। इसके लिए नगर पंचायत प्रशासन को भी पत्र भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed