फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Art competition Shivanshu, smile, sucheta topper

कला प्रतियोगिता में शिवांशु, मुस्कान, सुचेता अव्वल

Wed, 15 Jul 2015 11:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Wed, 15 Jul 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन
Art competition Shivanshu, smile, sucheta topper

नारायन कॉलेज ऑफ साइंस एंड आर्ट्स में आयोजित ‘कला प्रतियोगिता’ में स्टूडेंटों ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया। प्राइमरी वर्ग में शिवांशु, जूनियर वर्ग में मुस्कान और सीनियर वर्ग में सुचेता ने अव्वल रहे।

विज्ञापन


कला प्रतियोगिता में स्टूडेंटों ने मछली, तिरंगा, गमला, कार्टून, जानवर, गांव व मेले आदि के चित्र बनाए। प्रतियोगिता के प्राइमरी वर्ग में शिवांशु कक्षा-3 प्रथम, राघवेंद्र कक्षा-3 द्वितीय, ईशान कक्षा-1 द्वितीय, राघव गुप्ता कक्षा-2 तृतीय तथा प्रिंस कक्षा-3 तृतीय स्थान पर रहे। 
विज्ञापन


इसी प्रकार जूनियर वर्ग में मुस्कान यादव कक्षा-7 प्रथम, स्वाती परासर कक्षा-7 द्वितीय, पल्लवी यादव कक्षा-8 द्वितीय, अंशिका दुवे कक्षा-8 द्वितीय, आर्यन दीक्षित कक्षा-5 तृतीय, अमर आदित्य कक्षा-8 तृतीय, रिशव राजपूत कक्षा-4 तृतीय स्थान पर रहे। सीनियर वर्ग में सुचेता दुबे कक्षा-10 प्रथम, सत्यम पटेल कक्षा-11-ए द्वितीय, हर्षित कक्षा-9 द्वितीय, दिशा सिंह कक्षा-11-बी तृतीय, आरती पाल कक्षा-12 तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका सीसीए इन्चार्ज प्रिंयका तिवारी, सिम्मी यादव, गुलनाज तबस्सुम ने निभाई। इस मौके पर प्रिंसिपल सुनील दत्त अवस्थी ने बताया कि कला का जीवन से गहरा संबंध है। ईश्वर द्वारा निर्मित प्रत्येक वस्तु कला का एक अद्भुत उदाहरण है।

उन्होंने बताया कि चित्रकला व्यक्ति की सोच को निखारती है तथा व्यक्ति के अंदर सृजनात्मक क्षमता का विकास करती है। कॉलेज के मुख्य प्रशासक अंकित तिवारी ने बताया कि कलाकार कोई चित्र बनाते समय अपनी कल्पनाओं को कागज पर संजीव करने का पूरा प्रयास करता है।

कोई चित्र बनाते समय हमें उसके शीर्षक को पूरी तल्लीनता के साथ चिंतन करना चाहिए। कॉलेज के मुख्य सलाहकार श्रेता तिवारी तथा निदेशक हरि किशोर तिवारी व शिक्षा निदेशक श्री आरके त्रिपाठी ने बच्चों चित्रों की सराहना की। शिक्षक योगेश दुबे, भानू किशोर दुबे, श्री आरके तिवारी, सुधा दीक्षित, संजय तोमर, आशीष दुबे, गौरव वर्मा, नेहा भारद्वाज, अश्वनी कुमार, दीप्ती शर्मा ने प्रतियोतिा में सहयोग किया। 

ड्राइंग प्रतियोगिता में लिया हिस्सा
इटावा।
शहर स्थित सेविन हिल्स विद्यालय में आईसीआईसीआई बैंक की ओरसे क्रिएटिव मास्टर्स चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा 1 से कक्षा 8 तक के स्टूडेंटों ने भाग लिया। ब्रांच सेल्स मैनेजर संदीप श्रीवास्तव ने छात्र-छात्राओं के बनाए गए चित्रों की सराहना की।


उन्होंने कहा कि स्टूडेंटों को पढ़ाई के साथ-साथ दूसरी एक्टिविटीज में भी भाग लेना चाहिए।  प्रिंसिपल कैलाश चंद्र यादव ने कहा कि कला जीवन का सबसे महत्वपूर्ण अंग है। इस मौके पर मुकेश राजपूत, फरहा जाफरी, मृदुल शर्मा, जितेंद्र कुमार, विजय कुमार व असमा उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed