फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   arrested,etawah news,killed,two accused,narrator

गोपालपुर में युवक की हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार

Sun, 13 Jun 2021 09:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 09:40 PM IST
विज्ञापन
arrested,etawah news,killed,two accused,narrator
इटावा। चौबिया थाना के ग्राम गोपालपुर में कथावाचक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। फरार पांच आरोपियों की धरपकड़ के लिए भी पुलिस टीमें लगी हैं। पकड़े गए आरोपियों ने हत्या महिला से अवैध संबंधों में करने की बात स्वीकारी है।
विज्ञापन

ग्राम गोपालपुरा में शुक्रवार की रात कथावाचक अनिल कुमार की हत्या लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। मृतक नगला वीरे थाना कुर्रा जनपद मैनपुरी का रहने वाला था।
विज्ञापन

मृतक के पिता ने पुलिस को बताया था कि बेटे को 11 जून की शाम को गोपालपुर निवासी सचिन और दीपक मोटरसाइकिल से कंपाइन मशीन का हिसाब करने की बात कहकर अपने साथ ले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद अपने साथी अजय, विनोद, आदेश, धर्मवीर और एक अज्ञात के साथ मिल कर उसकी लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने दीपक और अन्य छह अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
एसएससपी डा.ब्रजेश कुमार सिंह ने हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए क्षेत्राधिकारी सैफई के नेतृत्व में दो टीमों का गठन किया था। रविवार को पुलिस टीमों ने नामजद अभियुक्त अजय उर्फ अजय बाबू और धर्मवीर उर्फ बबलू को लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे की सर्विस रोड चौपला से गिरफ्तार कर लिया ।
पुलिस की पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि अनिल के उसकी भाभी के साथ अवैध संबंध थे। इस कारण हम सभी लोगों ने योजनाबद्ध तरीके से उसे बुलाकर लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मार डाला।

अभियुक्तों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चारपाई की पाठी व डंडों की बरामदगी की गई है। हत्या की घटना से संबंधित अन्य नामजद 04 व 01 अज्ञात अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम प्रयासरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed