{"_id":"609975018ebc3ed1e853e0df","slug":"army-s-wife-waved-a-revolver-runaway-crooks-etawha-news-knp627731324","type":"story","status":"publish","title_hn":"फौजी की पत्नी ने लहराई रिवाल्वर, भागे बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फौजी की पत्नी ने लहराई रिवाल्वर, भागे बदमाश
विज्ञापन
ऊसराहार (इटावा)। सरसईनावर रोड सोमवार को बाइक सवार बदमाशों ने तमंचा दिखाकर फौजी और उसकी पत्नी को लूटने की कोशिश की। उनकी बाइक का पीछा करने लगे। फौजी की पत्नी ने पति का रिवाल्वर निकालकर बदमाशों की ओर लहराया तो बदमाश उल्टी दिशा में भाग गए। इसके कुछ देर बाद बदमाशों ने आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कन्नौज के दंपति से जेवर लूट लिए।
ऊसराहार निवासी संजीव यादव फौज में हैं। सोमवार सुबह लगभग 11 बजे वह बाइक से सरसईनावर से ऊसराहार लौट रहे थे। साथ में पत्नी भी थी। पीछे सफेद अपाचे बाइक पर आए तीन बदमाशों ने तमंचे दिखाकर फौजी धमकाया। फौजी ने बाइक को भगा दी। बदमाशों ने उसका पीछा किया। बाइक पर पीछे बैठे पत्नी ने संजीव की रिवाल्वर निकाली और बदमाशों की ओर लहराई। इस पर बदमाश पीछे की ओर भाग गए।
दोपहर करीब 11:30 बजे अचाचे सवार बदमाशों ने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर कन्नौज जिले के सौरिख थाना क्षेत्र के नकला भागू निवासी को रोक लिया। वह पत्नी के साथ बाइक पर ननिहाल जसवंतनगर जा रहे थे। बदमाशों ने तमंचे के बल पर विपन की पत्नी के कानों के कुंडल, मंगलसूत्र व अन्य सामान लूट लिया। प्रभारी थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश ने बताया कुदरैल के समीप एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर लूट हुई है। लुटेरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
बदमाशों ने हजारों का माल किया पार
निवाड़ीकला । बकेवर थाना क्षेत्र के कस्बा निवाड़ीकला में बीती रात बदमाशों ने एक घर से हजारों रुपये का माल पार कर दिया। सुबह जब परिजनो को इसकी जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी।
निवाड़ीकला निवासी बलबीर सिंह ने बताया कि वह और उनका परिवार छत पर सोये हुए थे। अज्ञात चोर घर के पीछे की दीवार से अंदर घुसे। कमरे में अलमारी से अंगूठी , जंजीर सहित कुछ नकदी भी पार कर दी। चौकी पुलिस ने बताया तहरीर मिलने पर जांच की जाएगी । संवाद
पेंटर के घर से डेढ़ लाख की चोरी
जसवंतनगर। थाना क्षेत्र के ग्राम नगला उदयभान में पेंटर के घर में चोरी हो गई। तीन दिन पहले हुए घटना को लेकर पुलिस ने कोई गंभीरता नहीं दिखाई है।
ग्राम निवासी अनिल कुमार पेंटर घरों में रंगरोगन का कार्य करता है। बताया कि तीन दिन पहले रात्रि में उस के घर में चोर घुस आए थे। चोरों ने कमरे में रखी अलमारी से 28 हजार रुपये की नगदी और सोने के चांदी के कीमती आभूषण सहित मोबाइल चोरी कर लिए। घटना के दौरान परिजन घर के आंगन में सोए हुए थे। सुबह जागने के बाद देखा कमरे के कपाट खुले और समान बिखरा पड़ा था। करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान होने की घटना की सूचना स्थानीय थाना पुलिस को थी। पुलिस ने घटना स्थल का मौका मुआयना भी नही किया। कोई कार्रवाई नहीं किए जाने से गामीणों में रोष है।