फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Anti-national mentality to oppose India abroad: Shankaracharya

विदेश में भारत का विरोध करना देशद्रोही मानसिकता : शंकराचार्य

Sat, 18 Mar 2023 12:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sat, 18 Mar 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Anti-national mentality to oppose India abroad: Shankaracharya
इटावा। श्रीकाशी सुमेरू के पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का नाम लिए बगैर उन पर बड़ा हमला बोला। कहा कि इंग्लैंड और अमेरिका में भारत का विरोध करना देशद्रोही मानसिकता है। देशद्रोही कृत्य चाहे किसी का हो, इसके खिलाफ गाइड लाइन तैयार होनी चाहिए। कुछ लोग जातिवाद व भाषा के नाम पर देश को बांटना और तोड़ना चाहते हैं, जबकि ऐसा संभव नहीं है।
विज्ञापन

कालीबाड़ी मंदिर में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष जो भी कर ले वर्ष 2024 में मोदी फिर से देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। भारत सशक्त होगा। अब 1961 व 1971 वाले दिन नहीं हैं। पाकिस्तान के बारे में कहा कि पाकिस्तान का समापन बहुत जल्दी होगा। विश्व के नक्शे से पाकिस्तान मिट जाएगा। वह दिन दूर नहीं कि पाकिस्तान का विलय भारत में होगा और वह भारत का एक स्टेट बन जाएगा। इसी तरह 10 से 15 सालों के अंदर चाइना का बिखंडन होगा और वह 10 भागों में टूटेगा। उन्होंने कहा कि विश्व युद्घ की संभावना प्रबल हो रही हैं।
विज्ञापन

हिंदू राष्ट्र के सवाल पर कहा कि भारत को 1947 में वैदिक राष्ट्र घोषित कर देना चाहिए था। वैदिक सनातन हिंदू राष्ट्र घोषित करने के लिए दोनों सदन बुलाने चाहिए। उन्होंने सरकारी नियंत्रण से साढ़े चार लाख मंदिरों को मुक्त करने की बात कही। कहा कि यह दौर प्रधानमंत्री और देश की सेनाओं के साथ खड़े होने का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed