{"_id":"32a8901e2e9976025c94db770cf09186","slug":"anshul-and-mohit-won-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दौड़ में अंशुल, कैरम में मोहित ने बाजी मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दौड़ में अंशुल, कैरम में मोहित ने बाजी मारी
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Mon, 19 Jan 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेहरू महिला मंडल हैंवरा की ओर से सोमवार को खंड स्तरीय प्रतियोगिताआें का आयोजन आरकेपी शिक्षा निकेतन में किया गया। खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ मंजू मिश्रा ने मुख्य अतिथि की हैसियत से किया।
विज्ञापन
दौड़ प्रतियोगिता में अंशुल ने प्रथम तथा आशीष व अंकुश ने क्रमश: द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त किया। बैडमिंटन में कौशिल्या को प्रथम तथा रोशनी को द्वितीय व रश्मि को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। कबड्डी में आशीष, नितिन, हिमंाशु, सौरभ, सचिन, विमल, अभिषेक की टीम प्रथम स्थान पर रही।
विज्ञापन
कैरम में मोहित प्रथम, प्रतीक्षा द्वितीय तथा अंजलि तृतीय स्थान पर रहीं। वॉलीबाल प्रतियोगिता में अभिषेक कुमार, नितिन कुमार, मोहित यादव, विनय कुमार तथा पवन कुमार की टीम ने जीत हासिल की। प्रतियोगिताओं में मेजवान आरकेपी शिक्षा निकेतन तथा आदर्श सरस्वती जूनियर हाई स्कूल के छात्रों ने भाग लिया।
विज्ञापन
इस अवसर पर प्रधान नितुल यादव, नेहरू महिला मंडल की अध्यक्ष रचना पाल, सचिव राजकुमार बघेल, आराधना नेहरू युवा मंडल हैंवरा के अध्यक्ष दिलफूल दिवाकर, एनवाईसी सपना वर्मा, पूनम शर्मा, रामवीर ताखा महिला मंडल की अध्यक्ष विभा तिवारी, अजय पाल, प्रमोद, महेश चंद्र, राजकिरन, मोहब्बत सिंह, बीके सिंह, आशीष बघेल, विपिन कुमार, शिवा यादव आदि मौजूद रहे।