फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Anmol Rattan education, try to read all

शिक्षा है अनमोल रतन, पढ़ने का सब करो जतन

Tue, 10 Mar 2015 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Tue, 10 Mar 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
Anmol Rattan education, try to read all

परिषदीय विद्यालयों में शत प्रतिशत नामांकन और लोगों में जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से मंगलवार को बेसिक शिक्षा विभाग ने जीआईसी से स्कूल चलो रैली निकाली। रैली को सीडीओ डा. अशोक चंद्र ने हरी झंडी दिखाई और बच्चों का उत्साह बढ़ाया।

विज्ञापन


रैली में नगर क्षेत्र के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के करीब डेढ़ हजार बच्चे शामिल हुए। शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के तहत सर्व शिक्षा अभियान में 6 से 14 वर्ष आयु के बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ना अनिवार्य है।
विज्ञापन


इसी के चलते बेसिक शिक्षा विभाग के स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। जीआईसी ग्राउंड पर बच्चे एकत्रित हुए और फिर नौरंगाबाद चौराहा, बलराम सिंह चौराह होते हुए जीजीआईसी पर रैली का समापन हुआ। इस मौके पर डा. चंद्र ने लोगों से अपने बच्चों को स्कूल भेजने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि आज के दौर में पढ़ाई के महत्व को दरकिनार नहीं किया जा सकता। इसलिए अभिभावकों को गंभीरतापूर्वक इस पर विचार करना चाहिए। मार्ग पर गुजरते समय बच्चे बैनर आदि के जरिए अभिभावकों से बच्चों को स्कूल भेजने की अपील करते रहे।

समापन स्थल पर रैली में शामिल बच्चों को बिस्किट व पानी के पाउच दिए गए। इस मौके पर डीआईओएस देवेंद्र प्रकाश, बीएसए जेपी राजपूत, प्रधानाचार्या रुखसाना परवीन, खंड शिक्षाधिकारी रामशंकर कुरील, अजीत निगम, सुरेंद्र कुमार मौर्य, जिला समन्वयक डा. सर्वेश कुमार यादव, जिला व्यायाम शिक्षक गौरव पाठक, सतीश बाबू, नसीर खां, मोहम्मद अब्बास रिजवी, मुकेश मिश्रा आदि मौजूद रहे। संचालन शोएब आलम ने किया।

वहीं प्राथमिक विद्यालय हविलिया हड़ौली की ओर से भी रैली निकाली गई। रैली के संचालन में प्राथमिक शिक्षक संघ बढ़पुरा के महामंत्री विपिन कुमार मिश्रा, प्रधानाध्यापिका प्रीति, शिक्षिका दीपा वर्मा का सहयोग रहा। इस दौरान बच्चे ‘शिक्षा है अनमोल रतन, पढ़ने का सब करो जतन’ का नारा लगाते रहे।

प्राथमिक विद्यालय कुनैरा नगर क्षेत्र में भी स्कूल चलो अभियान चला। यहां भी बच्चों ने ‘आधी रोटी खाएंगे, स्कूल जरूर जाएंगे’ का नारा बुलंद किया। प्रधान राजेंद्र सिंह यादव ने रैली को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान प्रधानाध्यापिका नीना चाहौन, प्रेम नारायण सिंह, संजू यादव ने गांव के लोगों से भी संपर्क किया।


प्राथमिक तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय के छात्रों ने रीतौर गांव में स्कूल चलो रैली निकाली। रैली को संकुल प्रभारी बिरारी इफ्तिखार अली ने हरी झंडी दिखाई। रैली में प्राथमिक  के प्रधानाध्यापक रवींद्र कुमार राजपूत, शिक्षक जागेश कुमार, ज्योति चौबे, संगीता कु मारी, सारिका भदौरिया, प्रतिभा सिंह, उच्च प्राथमिक विद्यालय के नृपेंद्र सिंह चौहान, रामऔतार, महेश चंद्र, सुरेंद्र सिंह, शिवरामसिंह, विजय कुमार, पवन कुमार, रुद्रेश प्रताप सिंह, स्वदेश कुमार ने सहभाग किया।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed