फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Animal trader kidnapped, police found it

पशु व्यापारी का अपहरण, पुलिस ने ढूंढा निकाला

Tue, 16 Nov 2021 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Animal trader kidnapped, police found it
इटावा। मध्य प्रदेश के भिंड जिले में भैंस खरीदने जा रहे पशु व्यापारी हरेंद्र यादव को बदमाशों ने अगवा कर लिया। हरेंद्र के अपहरण की सूचना पर मध्य प्रदेश व इटावा पुलिस ने सोमवार को बीहड़ क्षेत्र में कांबिंग की और मंगलवार की सुबह पशु व्यापारी को सकुशल ढूंढ निकाला।
विज्ञापन

इस मामले में पांच लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस बुधवार को वारदात का खुलासा कर सकती है। शहर के पक्का बाग स्थित विकास कालोनी भाग-तीन निवासी हरेंद्र यादव पशुओं की खरीद-फरोख्त का काम करते हैं।
विज्ञापन

हरेंद्र के बेटे सोनू यादव ने एसएसपी जय प्रकाश सिंह को सोमवार की शाम सूचना दी कि वह पिता व बढ़पुरा थाना क्षेत्र के उदी मोड़ निवासी गोविद राजपूत के साथ भैंस खरीदने के लिए मध्य प्रदेश के नया गांव भिंड गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोनू मुताबिक, वह लोग सुबह 11 बजे क्षेत्र के सनावई गांव के पास पहुंचे, तो गोविंद ने कहा कि सीधा रास्ता काफी लंबा है। इसके बाद शार्ट रास्ता की बात कहकर जंगल के रास्ते से दोनों को ले गया। गांव से करीब पांच मीटर दूर पहुंचते ही शस्त्र बदमाशों ने उन लोगों की बाइक रोक ली।
तीनों को बाइक से उतार कर जंगल की तरफ ले गए। बकौल सोनू बदमाशों ने उससे कहा कि हरेंद्र को सकुशल ले जाना चाहते हो, तो पांच लाख रुपये लेकर आओ। उसके बाद अपहरणकर्ताओं ने उसे फिरौती की रकम व अंगूठी लेकर आने के लिए छोड़ दिया, जबकि उस दौरान गोविंद छिप गया।
हरेंद्र के अपहरण की खबर घर में पहुंची तो कोहराम मच गया। सोनू के मुताबिक, पिता के अपहरण की सूचना उसने एसएसपी को दी। पुलिस ने आरोपी गोविंद को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।
साथ ही घटनास्थल को भी देखा। मध्य प्रदेश का घटना स्थल होने की वजह से इटावा पुलिस ने मध्य प्रदेश पुलिस से मदद मांगी। उसके बाद पुलिस ने पूरी रात बीहड़ी क्षेत्र में कांबिंग की।

मंगलवार भोज में करीब साढ़े तीन बजे पुलिस ने हरेंद्र को सकुशल ढूंढ निकाला। एसएसपी ने बताया कि हरेंद्र यादव व आरोपी गोविंद से पूछताछ की जा रही है। अपहरणकर्ताओं की पहचान कराई जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed