फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Angry car riders vandalized the bus after the collision.

Etawah News: टक्कर लगने से गुस्साए कार सवारों ने की बस में तोड़फोड़

Tue, 03 Feb 2026 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Angry car riders vandalized the bus after the collision.
इटावा। भरथना चौराहा पर मंगलवार फर्रुखाबाद की ओर से आ रही एक रोडवेज बस ने आगे चल रही कार में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद गुस्साए बस चालक ने वाहन नहीं रोका और आरोप है कि कार को कुचलने की कोशिश करता रहा। इससे नाराज कार चालक ने आपा लोहे की रॉड से बस के शीशे तोड़ दिए। घटना के दौरान बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।
विज्ञापन

भरथना चौराहा पर यातायात का दबाव अधिक था। इस दौरान रोडवेज बस ने कार में पीछे से टक्कर मार दी। कार चालक ने बस को रोकने का प्रयास किया, लेकिन आरोप है कि बस चालक ने रफ्तार कम नहीं की। कार चालक को आशंका हो गई कि बस कार के ऊपर चढ़ सकती है। आक्रोशित होकर उसने सड़क किनारे से रॉड उठाई और बस के शीशों पर वार कर दिए। इससे यात्रियों में अफरातफरी मच गई। कुछ यात्रियों ने अपनी सीटें छोड़ दीं तो कुछ बस से उतरने की कोशिश करने लगे। घटना के चलते चौराहे पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। राहगीर और आसपास के दुकानदार भी सहम गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए कार चालक को शांत कराया और बस में सवार यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। पुलिस ने रोडवेज बस और कार दोनों को अपने कब्जे में लेकर थाने भिजवा दिया है। पुलिस बस चालक और कार चालक दोनों से पूछताछ कर रही है। वहीं, रोडवेज अधिकारियों को भी घटना की सूचना दे दी गई है। थाना प्रभारी अमित मिश्रा ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed