फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   An old woman died after being hit by an uncontrolled tempo.

Etawah News: बेकाबू टेंपो की टक्कर से वृद्धा की मौत

Mon, 02 Mar 2026 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
An old woman died after being hit by an uncontrolled tempo.
चकरनगर। बाजार से लौट रही वृद्धा को तेज गति से आ रहे टेंपो ने टक्कर मार दी। इससे गंभीर रूप से घायल हो गई। जिला अस्पताल पहुंचने से पहले उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद चालक भाग निकला। पुलिस ने टेंपो कब्जे में लिया है।
विज्ञापन

चकरनगर कस्बा स्थित मोहल्ला तकिया निवासी शाविरा बेगम (65) पत्नी मन्ना अली चकरनगर चौराहा से पैदल अपने घर लौट रही थीं। जैसे ही वह इंडेन गैस एजेंसी के पास पहुंचीं लखना की ओर से आ रहे तेज रफ्तार टेंपो ने उन्हें सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वह सड़क पर दूर जा गिरीं और उनके सिर व नाक में गंभीर चोटें आईं। सूचना मिलते ही परिजन और पुलिस पहुंच गई।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक बलराम मिश्रा ने घायल वृद्धा को तत्काल अपनी सरकारी गाड़ी से सीएचसी राजपुर पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने वृद्धा को मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed