फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   An old man who had gone to the farm to collect fodder died under suspicious circumstances.

Etawah News: खेत पर चारा लेने गए वृद्ध की संदिग्ध हालात में मौत

Sun, 10 Sep 2023 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sun, 10 Sep 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
An old man who had gone to the farm to collect fodder died under suspicious circumstances.
बसरेहर। सिरसा गांव में खेत पर पशुओं के लिए चारा लेने गया वृद्ध संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला। परिजन वृद्ध को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वृद्ध के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

सिरसा गांव निवासी हैप्पी ने बताया कि उसके बाबा फौजदार (65) शनिवार सुबह खेत से पशुओं के लिए चारा लेने के लिए गए थे। जब दोपहर तक तक नहीं लौटे तो खोजबीन शुरू कर दी। उसके बाद उनका शव दोपहर करीब एक बजे खेत में ही पड़ा मिला। उनके नाक और कान से खून बह रहा था। परिवार के साथ उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के पुत्र सत्य प्रकाश का आरोप है कि उनके पिता की गांव में कई लोगों से रंजिश थी, इसके चलते उनकी हत्या हुई है। जिला अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। थाना अध्यक्ष सनत कुमार ने बताया कि परिजनों की तरफ से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, रिपोर्ट आने के बाद कारण पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed