फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   an hour relaxation in no entry

नो एंट्री में एक घंटे की छूट का आश्वासन

Mon, 24 Aug 2015 10:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Mon, 24 Aug 2015 10:44 PM IST
विज्ञापन
an hour relaxation in no entry
शहर के माया मैरिज हॉल में रविवार की शाम को पुलिस सहित अन्य विभागीय अफसरों के साथ व्यापारियों की बैठक हुई। बैठक में व्यापारियों ने अफसरों के समक्ष अपनी  समस्याओं को रखा। एसएसपी मंजिल सैनी ने नो एंट्री में एक घंटे की छूट देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


बैठक में बिजली विभाग के अफसरों से व्यापारियों ने कहा कि बिजली विभाग की ओर से जो नए मीटर लगवाए जा रहे हैं वह तेज रफ्तार से चलते हैं। इसलिए इन मीटर की जांच कराई जाए। व्यापारियों ने एसएसपी के समक्ष बदहाल यातायात व्यवस्था का भी रोना रोया। व्यापारी नेताओं ने कहा कि बाजारों में आए दिन जाम की स्थिति रहती है।
विज्ञापन


पूर्व में लागू मिड लाइन पार्किंग व्यवस्था से जाम की समस्या से राहत मिली थी, लेकिन यह व्यवस्था बंद कर दी गई है। व्यापार मंडल अध्यक्ष अनंत अग्रवाल ने नो एंट्री में एक घंटे की छूट दिए जाने की मांग की। तहबाजारी के नाम पर अवैध वसूली करने वालों पर कार्रवाई की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी मंजिल सैनी ने नो एंट्री में एक घंटे की छूट देने के साथ ही अवैध रूप से तहबाजारी करने वालों पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। व्यापार में व्यापार मंडल अध्यक्ष अनंत अग्रवाल, महामंत्री सदाशिव श्रीवास्तव, सुनील जैन, बृजेश चौरसिया, राजेंद्र सिंह, मनीष गुप्ता, प्रत्यूष वर्मा, तरुण सिंह, प्रिंस अग्रवाल, संतोष सोनी, महेंद्र भारती दुबे, डा. आशीष दीक्षित, रविशंकर अग्रवाल, राजू टंच वाले सहित प्रमुख व्यापारी व पुलिस और संबंधित विभागों के अफसर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed