{"_id":"647a2d4d55f72e29cb0af8ed","slug":"amrit-sarovar-found-dry-lock-on-wellness-center-etawha-news-c-12-1-266390-2023-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: वेलनेस सेंटर पर ताला, सूखा मिला अमृत सरोवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: वेलनेस सेंटर पर ताला, सूखा मिला अमृत सरोवर
Fri, 02 Jun 2023 11:26 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Fri, 02 Jun 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो 27:::खेड़ा हेलू गांव में निरीक्षण करतीं सीडीओ प्रणता ऐश्वर्या। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। सीडीओ ने शुक्रवार को दूसरे दिन ब्लाक बसरेहर क्षेत्र की तीन ग्राम पंचायतों का निरीक्षण करके हकीकत जानी। उन्हें कहीं हेल्थ वेलनेस सेंटर पर ताला पड़ा मिला तो कहीं अमृत सरोवर सूखे मिले। वहीं मॉडल पार्कों में भी अव्यवस्थाएं मिलने पर नाराजगी जताते हुए सभी व्यवस्थाओं को जल्द सुधरवाने के निर्देश दिए।
शुक्रवार सुबह सीडीओ प्रणता ऐश्वर्या ग्राम पंचायत अयारा लुहिया पहुंचीं। यहां स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अर्जुन सिंह भदौरिया की समाधि स्थल का निरीक्षण किया। परिसर में बना हेल्थ वेलनेस सेंटर पर ताला लटका मिला। वहीं पास में बने तालाब में गंदा पानी देख र सीडीओ ने नाराजगी जताई। कहा कि तालाब की सफाई कराकर जीर्णोंद्धार कराएं।
इसके बाद वह गांव के मॉडल पार्क पहुंचीं। यहां पार्क में पानी का पंप खराब मिला। सोलर लाइट दिन में जलती हुई मिलीं। बच्चों के लिए लगे स्लाइडर के नीचे गड्ढा मिला, जिसे तत्काल भरवाने के निर्देश दिए। टूटी बेंचों को देखकर भी उन्हें सही कराने के लिए निर्देशित किया। गांव का अमृत सरोर सूखा मिला। तालाब के कोने में गड्ढे में गंदा पानी मिला।
विज्ञापन
चहारदीवारी पर भी रंगाई-पुताई नहीं मिली। इसके बाद सीडीओ खेड़ा हेलू गांव पहुंचीं। यहां अमृत सरोवर सूखा था। बाकी अन्य व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलीं। चौबिया गांव की गोशाला में निरीक्षण के दौरान चाहरदीवारी टूटी और इंटरलॉकिंग भी उखड़ी मिली। चार केयरटेकर होने के बावजूद साफ-सफाई संतोषजनक नहीं पाई गई।
-- -- -- -- -- -
चौपाल में तालाब पर कब्जे का मुद्दा उठा
ग्राम पंचायत सराय मालपुरा के नगला ठुकरी गांव में बने पंचायत घर में सीडीओ ने चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान शिकायत रजिस्टर में सिर्फ सात शिकायतें दर्ज मिलीं, जबकि 14 लोग चौपाल में शामिल थे। रजिस्टर में कुछ शिकायतकर्ताओं का मोबाइल नंबर अंकित नहीं मिला। वहीं कुछ का नंबर नहीं मिलने पर सीडीओ ने नाराजगी जताई। ग्रामीणों ने गांव के तालाब पर कब्जा होने की शिकायत की। इस पर सीडीओ ने तालाब को कब्जा मुक्त कराने के निर्देश दिए हैं।