{"_id":"59d678994f1c1bcd538b5eee","slug":"ammonia-gas-leak-information","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमोनिया गैस रिसने की सूचना से हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमोनिया गैस रिसने की सूचना से हड़कंप
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
Updated Thu, 05 Oct 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
कोल्ड स्टोर में मशीन की जांच करते पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला करमगंज स्थित कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस के रिसाव की सूचना से हड़कंप मच गया। प्रशासनिक, पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग की टीमों आननफानन में मौके पर पहुंची। अधिकारियों की जांच पड़ताल में सब कुछ ठीक मिला। इस पर अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को किसी ने फोन कर एसडीएम सदर सुभाष चंद्र प्रजापति बताया कि कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला करमगंज स्थित अलीगढ़ कोल्ड स्टोरेज में अमानिया गैस का रिसाव हो गया है। अमोनिया गैस के रिसाव होने के कारण कुछ लोग इसकी चपेट में आ गए हैं। यह कोल्ड स्टोर घनी बस्ती के बीच में है। इसकी जानकारी होने से प्रशासन में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने तुरंत ही पुलिस के अलावा स्वास्थ्य विभाग की टीमों को आवश्यक दवाओं व एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए। देखते ही देखते सिटी मजिस्ट्रेट शमशाद हुसैन, एसडीएम सुभाष चंद्र प्रजापति, सीओ सिटी राजेश कुमार सिंह, तहसीलदार पवन प्रकाश पाठक के अलावा कोतवाली अनिल कुमार उननिरीक्षक अनोखे पुरी के अलावा स्वास्थ्य विभाग की टीम आवश्यक दवाएं व एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
अधिकारियों ने कोल्ड स्टोरेज में जाकर छानबीन की लेकिन उन्हें गैस का रिसाव नहीं मिला। इसके अलावा अधिकारियों ने आसपास के लोगों से भी जानकारी ली। लोगों ने बताया कि उन्हें गैस के रिसाव की कोई जानकारी नहीं है। अधिकारियों ने कोल्ड स्टोरेज में जाकर मशीनें चलावा कर भी देखीं लेकिन उन्हें गैस के रिसाव जैसे कोई जानकारी नहीं मिली। इस पर अधिकारियों ने राहत की सांस ली। सिटी मजिस्ट्रेट शमशाद हुसैन ने बताया कि किसी ने सूचना दी थी कि अमोनिया गैस का रिसाव हो गया है। इस पर प्रशासन ने बचाव कार्य के उद्देश्य से मौके पर स्वास्थ्य विभाग की टीम के अलावा एंबुलेंस को मौके पर बुलाया था लेकिन सूचना झूठी निकली। उन्होंने बताया कि जिला उद्यान अधिकारी से इस बात की रिपोर्ट मांगी गई है कि कहीं नियमों के विपरीत को बीच बस्ती में कोल्ड स्टोरेज का संचालन तो नहीं हो रहा है। जरूरी हुआ तो उसे बस्ती के बाहर शिफ्ट कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि झूठी सूचना देने वाले का पता लगाया जा रहा है। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन