{"_id":"63ebd52ecd24ef1f8f0ca510","slug":"ambulence-stop-due-to-bad-road-etawha-news-c-12-1-80253-2023-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटावा: गड्ढे में फंसी एंबुलेंस, ग्रामीणों ने लगाया धक्का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावा: गड्ढे में फंसी एंबुलेंस, ग्रामीणों ने लगाया धक्का
Wed, 15 Feb 2023 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Wed, 15 Feb 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
बसरेहर। विकासखंड क्षेत्र के गांव पंचायत बहादुरपुर लोहिया में महिला मरीज को लेकर जा रही एंबुलेंस गड्ढे में फंस गई। ग्रामीणों ने धक्का लगाकर किसी तरह एंबुलेंस को निकाला। इसके बाद मरीज को अस्पताल पहुंचाया जा सका। ग्रामीणों ने इसे लेकर विरोध भी किया। इस पर ग्राम प्रधान ने जिलाधिकारी से ठेकेदार की शिकायत करने की बात कही है।
करीब 2500 आबादी वाले गांव में जलापूर्ति के लिए वाटर लाइन डालने का काम कुछ समय पहले कराया गया था। ठेकेदार ने पाइप लाइन डालने के बाद गड्ढों को मिट्टी से भी ठीक से नहीं भरा। मंगलवार दोपहर गांव में रहने वाले रामबरन सिंह की पत्नी सिंकी के पेट में दर्द होने लगा। हालत बिगड़ती देख 108 एंबुलेंस को बुलाया गया। एंबुलेंस मरीज को लेकर आगे बढ़ी ही थी कि वह पाइप लाइन डालने के लिए खोदे गए गड्ढे में फंस गई। दर्द से चीखती सिंकी को देखकर परिजन और गांव के लोग तुरंत पहुंचे और धक्का देकर एंबुलेंस को गड्ढे से बाहर निकाला। इसके बाद सिंकी को बसरेहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जा सका।
ग्रामीण जगदीश लाल सिंह, हरिश्चंद्र ,रामवीर सिंह मानसिंह, बदलू , विनोद कुमार, दरबारी लाल, रामबरन सिंह, संत कुमार, नारायण दास, शैलेंद्र कुमार, धर्मेंद्र कुमार, श्रीचंद सनोज कुमार आदि ने आरोप लगाया कि ठेकेदार की मनमानी से गांव की गलियों से गुजरना मुश्किल हो गया है। पाइप लाइन के लिए खोदी गई सड़क को दुरुस्त तक नहीं कराया गया है। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी उठानी पड़ती है।
विज्ञापन
बताया कि कुछ दिन पहले गांव के संजीव मिश्रा बाजार करके घर लौट रहे थे, तभी बाइक से गिरकर घायल हो गए। इसी तरह राजेश कुमार की पांच वर्षीय पुत्री भी गड्ढे में गिर पड़ी थी। उसके हाथ-पैर में चोटें आई थीं। इसके बाद ग्रामीणों ने हंगामा भी किया और सड़क दुरुस्त कराने की मांग उठाई। ग्राम प्रधान रंजना ने आश्वासन दिया कि ठेकेदार की शिकायत जिलाधिकारी से की जाएगी। जल्द से जल्द समस्या दूर कराई जाएगी। ठेकेदार ममताज हुसैन का कहना है सोमवार को काम लेट हो गया। इसलिए समस्या आ गई। जल्द समस्या को दूर कराएंगे।