फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Ambulance carrying patient collides with vehicle from behind, six injured

Etawah News: मरीज लेकर जा रही एंबुलेंस वाहन में पीछे से टकराई, छह हुए घायल

Sun, 10 Sep 2023 12:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sun, 10 Sep 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Ambulance carrying patient collides with vehicle from behind, six injured
ताखा (इटावा)। मरीज को दिल्ली से अमेठी ले जा रही एंबुलेंस आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर आगे चल रहे अज्ञात वाहन में पीछे जा घुसी। हादसे में मरीज समेत एंबुलेंस में सवार छह लोग घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


ऊसराहार थाना क्षेत्र के आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह तीन बजे दिल्ली से अमेठी जाते समय किलोमीटर संख्या 125.6 पर एंबुलेंस चालक को झपकी आने पर आगे जा रही अज्ञात वाहन से टकरा गई। हादसे में सवार चालक अंकित मौर्य निवासी सराय थाना हसनमिल उन्नाव व मरीज दीपक उसके परिजन कृष्ण, अजय अरविंद, सुनीता, कालीचरण निवासी झिलमिल इंडस्ट्रियल एरिया दिल्ली गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर एक्सप्रेसवे कुदरैल चौकी पुलिस व यूपीडा की सुरक्षा टीम मौके पर पहुंच गई। सभी घायलों को क्षतिग्रस्त एंबुलेंस से बाहर निकलवाकर सैफई मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया। साथ ही क्षतिग्रस्त एंबुलेंस को एक्सप्रेसवे चौकी पर खड़ा कराया गया है। थानाध्यक्ष ऊसराहार विवेक कुमार सिंह ने बताया कि चालक को झपकी आने से आगे चल रहे अज्ञात वाहन में पीछे से टकरा गई। इसमें सवार सभी घायलों को सैफई मेडिकल कॉलेज भिजवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed