{"_id":"c29c1b908fac98e85584dad731068379","slug":"ambedkar-statue-smashed-tension-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबेडकर प्रतिमा तोड़ी, तनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबेडकर प्रतिमा तोड़ी, तनाव
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
Updated Tue, 22 Sep 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत चुनावों की तेज होती सरगर्मियों के साथ ही अराजकतत्वों ने माहौल बिगाड़ना शुरू कर दिया है। क्षेत्र के अहंकारपुरा गांव में अराजकतत्वों ने सोमवार की देर रात बाबा साहब डा. अंबेडकर की प्रतिमा को तोड़ दिया। मंगलवार की सुबह जानकारी होने पर ग्रामीण आक्रोशित हो गए।
सूचना पर बसपा नेता भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने मूर्ति तोड़े जाने का विरोध करते हुए आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। स्थिति को भांपकर पुलिस ने बिना किसी देरी के रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। अहकारपुरा गांव के बाहर रोड पर 25 वर्ष पुरानी डा. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा लगी हुई है। सोमवार की रात अराजकतत्वों ने प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया।
मंगलवार की सुबह लोगों को प्रतिमा तोड़े जाने की जानकारी हुई। इस पर एक समाज विशेष के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई और अपना विरोध दर्ज कराने लगी। प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने की जानकारी मिलने पर बसपा भरथना विधानसभा प्रभारी राघवेंद्र गौतम अन्य नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
खबर थाना पुलिस को मिली तो बिना देरी किए थाना प्रभारी एके सिंह परिहार भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ग्रामीणों की बातों को सुना और उन्हें उचित कार्रवाई का भरोसा दिया। उन्होंने मामले की जानकारी आला अफसरों को दी। इस पर पंचायत चुनाव के मद्देनजर प्रशासन ने आनन-फानन में उक्त स्थान पर क्षतिग्रस्त प्रतिमा हटवाकर डा. अंबेडकर की नई प्रतिमा लगवाई।
इसके बाद भी ग्रामीणों का आक्रोश शांत नहीं हुआ। इस पर पुलिस ने गांव के ही चुन्नीलाल पुत्र प्यारेलाल की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।