फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Amar Ujala and the administration honored the meritorious

Etawah News: अमर उजाला और प्रशासन ने किया मेधावियों को सम्मानित

Thu, 15 Jun 2023 12:56 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Thu, 15 Jun 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
Amar Ujala and the administration honored the meritorious
फोटो 04 आर
विज्ञापन

फोटो 05 आर::: 10 वीं और 12 वीं के छात्र-छात्राओं को प्रमाण-प्रत्र, मेडल और टैबलेट वितरित
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। शासन के आदेश पर बुधवार को अमर उजाला और प्रशासन की ओर से मेधावियों को सम्मानित किया गया। कलक्ट्रेट सभागार में हुए कार्यक्रम में मेधावियों को मेडल, प्रमाण पत्र और टैबलेट वितरित किए गए।
बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में सदर विधायक सरिता भदौरिया, डीएम अवनीश कुमार राय और डीआईओस राजू राणा ने सभी छात्र-छात्राओं को बधाई दी। 10 वीं के 11 और 12 वीं के नौ समेत कुल 20 छात्र-छात्राओं को सम्मान दिया गया।
विज्ञापन

सभी को अमर उजाला और प्रशासन का प्रमाण पत्र, अमर उजाला और प्रशासन की ओर से दो मेडल, अमर उजाला की ओर से किताब और प्रशासन की ओर से टेबलेट दिया गया।
साथ ही 12 वीं के छात्रों को एक-एक लाख रुपये और 10 वीं के छात्रों को 21-21 हजार के चेक दिए गए। सदर विधायक ने कहा कि हमें आगे बढ़ने के लिए सदैव मेहनत करनी चाहिए। वहीं छात्र छात्राएं शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ पाते हैं जो समय का सदुपयोग करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने डीआईओएस को माध्यमिक शिक्षा को भी स्मार्ट क्लास बनाने के निर्देश दिए। डीएम कहा कि शिक्षा की कोई उम्र नहीं होती हम आजीवन छात्र ही रहते हैं। हमें रोज कुछ ना कुछ नया सीखने को मिलता है। पढ़ने की जिज्ञासा आजीवन बनी रहनी चाहिए। कार्यक्रम के अंत में डीआईओएस राजू राणा ने सभी का आभार व्यक्त किया गया। जिला महामंत्री भाजपा प्रशांत राव चौबे, भाजपा नेता अशोक चौहान, सहायक जिला विद्यालय निरीक्षक मुकेश यादव आदि मौजूद रहे।
-----------
12 वीं के यह छात्र हुए सम्मानित:::: दिव्या, अभय सिंह, लक्की, विवेक कुमार, नेहा यादव, सारिका सिंह, साक्षी, आकृति और शगुन प्रजापति को कलक्ट्रेट में सम्मानित किया गया। वहीं अनामिका और शिवा को लखनऊ में सम्मान दिया गया है।

-------------
10 वीं के यह छात्र हुए सम्मानित:::: रिया, नजीम अली, उर्जित प्रताप सिंह, प्रियांशी, वैष्णवी, शगुन यादव, अभियांशी लता, तेजस्वी सक्सेना, अर्चना, प्रिंस यादव, उत्कल प्रताप को कलक्ट्रेट सभागार में सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed