{"_id":"6a245a6119c540bec804c98d","slug":"allegations-of-dowry-death-fir-lodged-against-husband-and-mother-in-law-etawah-news-c-216-1-etw1005-144001-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: दहेज हत्या का आरोप, पति व सास के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: दहेज हत्या का आरोप, पति व सास के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
भरथना। क्षेत्र के ग्राम नगरिया सरावा गांव में विवाहिता की मौत के मामले में मृतका की बहन ने उसके पति और सास के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने व जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है।
मृतका की बहन कांति देवी पत्नी इंद्रेश कुमार निवासी मोड़ी भरथना ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि उसकी छोटी बहन कविता देवी (22) की शादी करीब डेढ़ वर्ष पहले नगरिया सरावा गांव निवासी विकास कुमार के साथ हुई थी। विवाह में परिजनों ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार खूब खर्चा किया था। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही पति विकास कुमार और सास कमलेश देवी अतिरिक्त रुपये की मांग करने लगे।
आरोप है कि मांग पूरी नहीं होने पर कविता को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे। आरोप है कि पांच जून को दोनों ने मिलकर कविता के साथ मारपीट की। बाद में जहरीला पदार्थ खिलाकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने पति विकास कुमार व सास कमलेश देवी पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह ने बताया कि मृतका की बहन की तहरीर पर पति व सास पर प्राथमिकी दर्ज हुई है। वहीं, मृतका के विसरा को लखनऊ लैब भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।