फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   All banks should disburse loans to entrepreneurs on time

उद्यमियों को समय से ऋण वितरण करा दें सभी बैँक

Fri, 25 Jun 2021 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
All banks should disburse loans to entrepreneurs on time
इटावा। उद्यमियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करें। रोजगारपरक योजनाओं के लाभार्थियों को तत्काल ऋण उपलब्ध कराएं। यह निर्देश शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला स्तरीय उद्योग बंधु समिति की बैठक में योजनाओं की समीक्षा करते हुए डीएम श्रुति सिंह ने दिए।
विज्ञापन

डीएन ने समीक्षा में पाया कि एक जनपद एक उत्पाद योजना में वार्षिक लक्ष्य 48 के सापेक्ष 61 प्रार्थना पत्र विभिन्न बैंकों को भेजे गए थे। जिसमें से मात्र सात पत्रावलियों को स्वीकृत कर चार को ऋण दिया गया है। इसी तरह से मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना में भौतिक लक्ष्य 39 के सापेक्ष 56 आवेदन पत्र बैंकों को भेजे गए।
विज्ञापन

जिसमें से चार पत्रावलियों को स्वीकृत कर दो को ऋण दिया गया। इस पर डीएम ने बैंक अधिकारियों को लंबित पत्रावलियों को स्वीकृत कर ऋण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत वार्षिक लक्ष्य 28 के सापेक्ष 67 आवेदन पत्र बैंकों को भेजे गए। जिसमें मात्र 10 पत्रावलियों को स्वीकृत कर पांच को ऋण दिया गया। बैठक में अध्यक्ष व्यापार मंडल आलोक दीक्षित, अग्रणी जिला प्रबंधक कृष्ण कुमार, प्रदीप कुमार, आशीष कुमार, बैंकर्स, उद्यमी आदि उपस्थित रहे। बैठक का संचालन उपायुक्त उद्योग सुधीर कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed