ट्रेन उड़ाने की धमकी के बाद अलर्ट
इसके बाद इटावा रेलवे स्टेशन पर बुधवार
रात दो प्लाटून पीएसी तैनात कर दी गई और सघन चेकिंग की गई। धमका भरा एसएमएस
मिलने के बाद गृह व रेल मंत्रालय ने अलर्ट घोषित कर स्टेशनों पर सुरक्षा
के कड़े निर्देश जारी किए। इटावा रेलवे स्टेशन पर रात में ही 33 बटालियन
पीएसी झांसी की दो प्लाटून तैनात कर दी गई।
पीएसी के जवान प्लाटून
कमांडर देवपाल सिंह के नेतृत्व में इटावा रेलवे स्टेशन पर कड़ी नजर बनाए
हुए हैं। आरपीएफ के जवान भी स्टेशन की चौकसी में मुस्तैद हैं।