{"_id":"609036f18ebc3e80d1518772","slug":"akhilesh-yadav-s-cousin-anshul-wins-etawha-news-knp6265914126","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सीएम अखिलेश के चचेरे भाई अंशुल चुनाव जीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व सीएम अखिलेश के चचेरे भाई अंशुल चुनाव जीते
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के चचेरे भाई अभिषेक यादव उर्फ अंशुल ने जिला पंचायत सदस्य पद का चुनाव जीत लिया है। उन्होंने भाजपा समर्थित प्रत्याशी अवनीश यादव को 16254 मतों से हराया।
निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव सैफई द्वितीय सीट से सपा समर्थित प्रत्याशी हैं। उन्हें शिवपाल सिंह यादव की प्रसपा का भी समर्थन प्राप्त है। भाजपा ने अंशुल के सामने अवनीश यादव को उतारा था।
सैफई द्वितीय सीट पर 77 बूथ आते हैं। ये बूथ मुलायम सिंह यादव के पैतृक गांव सैफई के आसपास ही हैं। सपा समर्थित अंशुल यादव को 22,610 और भाजपा समर्थित अवनीश यादव को 6,356 वोट मिले हैं।
विज्ञापन
अवनीश यादव के चुनाव की कमान उनके भाई अजय यादव ने संभाली थी। अजय राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़े हैं। परिणाम घोषित होने के बाद अंशुल और अवनीश दोनों ने ही मतदाताओं का आभार जताया।