फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   akhilesh yadav

मुख्यमंत्री से पूछें सवाल, इटावा के लिए क्या किया ?

Wed, 03 Nov 2021 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav
इटावा। सैफई पहुंचे अखिलेश यादव ने कहा कि बागपत में एक किसान के कर्ज के चलते आत्महत्या करने की सूचना मिली है। आज प्रदेश में किसानों को खाद तक नहीं मिल पा रही है। सरकार अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा पा रही है। देश में जिस तरह से महंगाई बढ़ी है, जनता दुखी है। आने वाले समय में भाजपा का सफाया होने वाला है। क्रय केंद्रों पर किसान धान नहीं बेच पा रहे हैं, सरकार यह तक नहीं बता पाई कि धान कहां बेचना है। बिजली, खाद, कीटनाशक दवाइयां, सब्जियां आदि महंगी हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ऐसा आर्थिक संकट भाजपा ने पैदा किया है। जिन्ना के बयान पर सवाल पूछे जाने पर कहा कि भाजपा सिर्फ नफरत की राजनीति करती है। वह इंतजार करती है कि उन्हें नफरत का कोई मुद्दा मिले। भाजपा यह बताए कि उन्हें दिखाई नहीं दे रहा है कि डीजल-पेट्रोल कितना महंगा हो गया है। लायन सफारी के अंदर का सारा इतंजाम बर्बाद हो गया है। बड़े-बड़े स्टेडियम बर्बाद किए जा रहे हैं, बजट नहीं मिल रहा है। सीएम योगी के छह तारीख को इटावा आने पर कहा कि कोई हमारा ही काम होगा, उसका उद्घाटन कर देंगे। उनके पास कोई अपना काम नहीं है। मैं तो इटावा वालों से कहूंगा यह सवाल जरूर पूछा जाए आपने इटावा के लिए क्या विशेष किया है। मेडिकल यूनिवर्सिटी का बजट काट दिया। सड़कें भी अधूरी पड़ी हैं। बताया कि आज का दिन समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता किसान स्मृति दिवस के रूप में मना रहे हैं। आज शाम को शहीद किसानों की याद में एक दीया जलाया जाए।
विज्ञापन

इटावा। सैफई पहुंचे अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। लोगों की समस्याएं भी सुनीं और चुनाव में बढ़-चढ़कर प्रचार करने की अपील की।
लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में भी कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा रहा है। यहां सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव, पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया, कुलदीप गुप्ता, फुरकान अहमद, डॉ. भूपेंद्र दिवाकर, पप्पन सिंधी, वसीम चौधरी, मुबारक अंजुम, राजवीर सिंह राजपूत, लीलावती आदि मौजूद रहे। (संवाद)

इटावा। सैफई के सिंचाई विभाग गेस्ट हाउस में जाते पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव। संवाद

इटावा। सैफई के सिंचाई विभाग गेस्ट हाउस में जाते पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव। संवाद- फोटो : ETAWAH

इटावा। सिंचाई विभाग गेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं से मुलाकात करते पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव?

इटावा। सिंचाई विभाग गेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं से मुलाकात करते पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव?- फोटो : ETAWAH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed