फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   akhilesh gives new life to cows

गायाें को नया जीवन दे रहे अखिलेश

Mon, 27 Mar 2017 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Mon, 27 Mar 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
 akhilesh gives new life to cows
वैदपुरा में गाय की सेवा करते गोसेवक अखिलेश तिवारी। - फोटो : अमर उजाला

तीन वर्ष पूर्व एक घायल गाय को देखकर वैदपुरा के अखिलेश तिवारी में गो सेवा का जज्बा जागा। तब उन्हाेंने संकल्प लिया कि अब किसी गाय को तड़पकर नहीं मरने देंगे। वैदपुरा बाजार में प्राचीन शिव मंदिर के सामने दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल गाय का उन्हाेंने इलाज कराया। अब तक वह 450 घायल गायों का उपचार करा चुके हैं।  

विज्ञापन

वैदपुरा में पशुओं का बाजार लगता है। वहीं सैकड़ों गाय सड़कों पर विचरण करती हैं। आसपास के किसानों ने फसल की रक्षा के लिए खेतों में तार लगा रखे हैं। रोजाना दर्जनों गायें इन तारों में उलझकर और दुर्घटना में घायल हो जाती हैं। ऐसी गायों के उपचार और उनकी सेवा का बीड़ा अखिलेश तिवारी ने टीम बनाकर उठाया है। रोजाना करीब 12 गायों के उपचार का इंतजाम अखिलेश तिवारी और मनोज गुप्ता करते हैं। गोरक्षा दल के प्रदेश महासिचव मयंक बिधौलिया से प्रेरित अखिलेश तिवारी की गोसेवक टीम में मनोज गुप्ता, भूपेंद्र वर्मा, रणवीर यादव, आचार्य शैलेंद्र, रूपचंद्र, देवेंद्र प्रताप सिंह, भारत सिंह, हिमांशु गुप्ता शामिल हैं। जो भी गाय मरती हैं उनके लिए चुनरी की व्यवस्था धीरज गुप्ता करते हैं। गोसेवक गड्ढा खोदकर गायों का अंतिम संस्कार करते हैं। घायल गाय जहां भी मिलती है, टीम उसका इलाज करती है। गंभीर रूप से घायल गाय को प्राचीन शिव मंदिर ले जाकर उसके इलाज और चारे की व्यवस्था की जाती है। उन्होंने गोशाला के लिए जिला प्रशासन से ग्राम पंचायत स्तर पर जमीन उपलब्ध कराने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed