फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Akhilesh attacks Yogi in Etawah: If someone goes to Lucknow, CM will change his name

इटावा में अखिलेश का योगी पर हमला: बोले कोई लखनऊ गया तो मुख्यमंत्री नाम बदलकर वापस भेजेंगे

Fri, 27 Aug 2021 02:35 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 27 Aug 2021 02:35 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा मुखिया ने अपने पैतृक गांव पहुंच कर सीएम योगी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि अगर कोई इटावा से लखनऊ पहुंचा तो मुख्यमंत्री उसका नाम बदलकर वापस भेजेंगे।

विज्ञापन
Akhilesh attacks Yogi in Etawah: If someone goes to Lucknow, CM will change his name
अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala

विस्तार

इटावा पहुंचे समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला। अखिलेश ने कहा है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने राज्य में रंग और नाम बदलने का नया फैशन चला आम जनमानस को गुमराह करना शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन


सपा प्रमुख आज अपने पैतृक गांव सैफई के पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में सपाईयों से मिले। इस दौरान पत्रकारों से वार्ता में उन्होंने बताया कि मैं आपसे कह रहा हूं कोई लखनऊ मत जाना। अगर लखनऊ आप गए और मुख्यमंत्री जी को पता लग गया तो जरूरी नहीं कि उसी नाम से आप लखनऊ से वापस आओ।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



क्योंकि हमारे मुख्यमंत्री का रंग बदलने और नाम बदलने का नया फैशन है। उन्होंने विकास का कोई काम नहीं किया है। इसलिए किसी भी मोहल्ले किसी भी गांव का नाम बदला जा सकता है। अगर आप लोग गलती से लखनऊ चले गए और पता लग गया कि आप लोग इटावा से आए हो तो आपका नाम बदल दिया जाएगा।

भाजपा पर हमलावर होते हुए अखिलेश ने कहा भारतीय जनता पार्टी की सरकार में इतना परेशान और अपमानित अन्नदाता किसी सरकार में नहीं हुआ है। अन्नदाता जो न केवल पेट भरता है बल्कि अपनी मेहनत से खेती करता है और हमारे लिये रोटी और कपड़े का इंतजाम करता है।


उसको सबसे ज्यादा भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने अपमानित किया है। उन्होंने बताया कि किसानों को आतंकवादी कहा गया। मवाली और न जानें क्या-क्या शब्द बोलकर उन्हें अपमानित किया गया। भारतीय जनता पार्टी ने झूठे मुकदमे भी लगाए। उन्होंने मोदी सरकार की उज्ज्वला योजना पर तंज कसते हुए उसका नाम बुझुव्लला कर दिये जाने की सलाह दी। कहा कि जिन लाभार्थियों को गैस सिलेंडर दिये गये थे उनके पास गैस भरवाने का पैसा नहीं है।

सरकार ने गरीबों को धोखा दिया है। पहले सस्ता फ्री में सिलेंडर दिया और अब बताइए सिलेंडर के दाम आसमान पर पहुंचा दिए हैं। भारतीय जनता पार्टी के लोगों को गांव-गांव जाकर माताओं बहनों से माफी मांगनी चाहिए कि जिस तरीके से उन्होंने सिलेंडर, डीजल, पेट्रोल महंगा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed