{"_id":"6193f34bcd2f244378214522","slug":"akash-won-100-meters-race-etawah-news-knp6643826134","type":"story","status":"publish","title_hn":"आकाश ने जीती 100 मीटर दौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आकाश ने जीती 100 मीटर दौड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। शहर के महात्मा ज्योति बा फुले स्टेडियम में मंगलवार को बढ़पुरा और बसरेहर ब्लॉक की सांसद खेल स्पर्धाएं आयोजित की गईं। तहसील स्तरीय इस प्रतियोगिता का शुभारंभ विधायक सरिता भदौरिया ने दीप जलाकर किया।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए खेलों का जीवन में बहुत महत्व है। उन्होंने हरी झंडी दिखाकर दौड़ प्रतियोगिता शुरू कराई। 100 मीटर दौड़ में आकाश आकाश प्रथम, अमित द्वितीय और करन तीसरे स्थान पर रहे।
200 मीटर दौड़ में मोहित प्रथम, अंकित द्वितीय व अर्जुन तृतीय, 400 मीटर दौड़ में आकाश प्रथम, करन द्वितीय और कुश तृतीय स्थान पर रहे। 600 मीटर दौड़ में राज प्रथम, लंबी कूद में आकाश प्रथम, अमित द्वितीय मोहित तृतीय, कबड्डी में कांधनी की टीम पहले, बहादुरपुरा की टीम दूसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
बालिका वर्ग में 100 मीटर दौड़ में सोनाली प्रथम, फरजाना द्वितीय लक्ष्मी तृतीय 200 मीटर दौड़ में संगीता प्रथम, उजाला द्वितीय स्तुति व काजल तृतीय रहीं।
400 मीटर दौड़ में उजाला प्रथम, चंद्रकांती द्वितीय, काजल तृतीय, 600 मीटर में उजाला प्रथम, मोहिनी द्वितीय, अंजू तृतीय, लंबीकूद में अंजली प्रथम, उजाला द्वितीय अंशिका तृतीय, खो-खो में कृपालपुर बसरेहर प्रथम कांधनी बढ़पुरा द्वितीय रहे।
प्रतियोगिता के दौरान जिला क्रीड़ाधिकारी नरेश चंद्र यादव, बीईओ बढ़पुरा विनोद कुमार पांडेय, बसरेहर वीरेंद्र पटेल, एमपी सिंह तोमर, प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष बबुआ ठाकुर, पूर्व सभासद हरीशंकर चतुर्वेदी, जिला व्यायाम शिक्षक गौरव पाठक, स्काउट शिक्षक अच्युत त्रिपाठी मौजूद रहे।
प्रतियोगिता में अर्चना चौधरी, जयंत कुमार, संजय मिश्रा, रेनू सिंह, स्वीटी मथुरिया, नौरीन जलील, रितुवाला, एहसान अहमद, साबिया बानो, सीमा यादव, आभा पुरवार, जयोत्सना, आनंद मिश्रा, संजय तोमर, अजय प्रताप सिंह ने सहयोग किया।
संचालन वीनस सिंह सेंगर ने किया। ब्लाक पीटीआई अजय पाल सिंह यादव ने निर्णायक की भूमिका निभाई।