{"_id":"e66773ae15c328d7d1984bb1de0dd5f7","slug":"ahil-club-won-the-night-cricket-tournament-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आहिल क्लब ने जीता नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आहिल क्लब ने जीता नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Mon, 15 Jun 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
पुरबिया टोला स्थित तलैया मैदान पर कुर्मी समाज की ओर से खेले जा रहे 13 वें नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट पर आहिल क्लब ने कब्जा कर लिया। उसने पूर्वा क्लब को हराया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सपा के जिला उपाध्यक्ष आशीष राजपूत ने नकद इनाम तथा शील्ड प्रदान कर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। इस अवसर पर बड़ी संख्या मेें खेल प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
नाइट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला आहिल क्लब तथा पूर्वा क्लब के बीच हुआ। पूर्वा क्लब के कप्तान ने टास जीतकर पहले फील्डिंग का निर्णय लिया। आहिल क्लब ने 12 ओवरों में 68 रन का स्कोर खड़ा किया। आहिल क्लब की ओर से आशीष यादव ने सबसे अधिक 22 रन बनाए।
विज्ञापन
पूर्वा क्लब की ओर से गौरव वर्मा ने 4 विकेट लिए। जवाब में उतरी पूर्वा क्लब की टीम 12 ओवरो में 54 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। मैन ऑफ द मैच के लिए गौरव वर्मा को चुना गया। विजेता टीम को 11000 रुपये का नकद पुरस्कार तथा शील्ड तथा उपविजेता टीम को 5000 हजार नकद पुरस्कार मुख्य अतिथि आशीष राजपूत की ओर से प्रदान किया गया।
विज्ञापन
इस अवसर पर श्री राजपूत ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं। अच्छा खेलकर देश का नाम रोशन करें। उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा खेलों को बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। इस दौरान ओपी चौधरी, सभासद विमल वर्मा, गौरव वर्मा, हिमंाशु वर्मा, सौरभ वर्मा, सुनील वर्मा मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन हिमंाशु वर्मा ने किया।