फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Agricultural laws harm the country's economy: P. Krishna Prasad

कृषि कानूनों से देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान: पी. कृष्ण प्रसाद

Sun, 17 Oct 2021 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Agricultural laws harm the country's economy: P. Krishna Prasad
भरथना। कृषि कानूनों से केवल खेती और किसानों का नहीं, देश की पूरी अर्थव्यवस्था को नुकसान होगा। किसान संयुक्त मोर्चा ने तय किया है जब तक कृषि कानून वापस नहीं होते, आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

रविवार को अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय वित्त सचिव पी. कृष्ण प्रसाद ने ऊमरसेंडा में किसान सभा भरथना की विस्तारित बैठक को संबोधित करते हुए यह बातें कहीं।
विज्ञापन

बैठक में किसान नेता राम प्रकाश पोरवाल ने जिले में खाद की किल्लत, कालाबाजारी व धान को सरकारी रेट पर बिकवाने की मांग की। वीरेंद्र सिंह यादव, आपेंद्र कुमार प्रधान, शिवराम सिंह, राम प्रकाश यादव, दुर्ग विजय सिंह शाक्य ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्षता लाल सिंह यादव व संचालन अनिल दीक्षित ने किया। बैठक में 26 अक्तूबर को लखनऊ रैली में बड़ी संख्या में भाग लेने पर सहमति बनी। ऊसराहार संवाद प्रतिनिधि के अनुसार पी. कृष्ण प्रसाद ने सभा के कार्यकर्ताओं को भरतिया चौराहा स्थित मैरिज होम में संबोधित किया।
उन्होंने कहा पूंजीवादी शासन में गरीब जनता का शोषण होता है। मजदूर, किसान के राज बिना यह वर्ग सुखी नहीं हो सकता। नारा दिया हर गांव में किसान सभा, किसान सभा में हर किसान।
किसान सभा के महामंत्री मुकुट सिंह ने कहा कि इटावा में कोई धान खरीद केंद्र शुरू नहीं हुआ है। पूर्व जिलाध्यक्ष विश्राम सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं के खिलाफ पुलिस की दमनात्मक कार्रवाई बर्दाश्त नहीं होगी। अध्यक्षता वैद्य विश्राम सिंह ने की।
इटावा। पत्रकार वार्ता में पी. कृष्ण प्रसाद ने कहा कि भाजपा सरकारें किसान आंदोलन से भयभीत हैं। इसलिए किसानों की हत्याओं, दमन, अवैध नजरबंदी और शांतिपूर्ण आंदोलन पर रोक जैसे हथकंडे अपना रही हैं।

किसानों के सामने करो या मरो के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा है। आंदोलन कृषि कानूनों की वापसी, बिजली बिल, पराली जुर्माना रद्द करने, एमएसपी की कानूनी गारंटी, लखीमपुर हत्याकांड के साजिशकर्ता गृह राज्यमंत्री की बर्खास्तगी और गिरफ्तारी तक थमने वाला नहीं है।
उन्होंने मौजूदा कृषि संकट के लिए मोदी सरकार की कारपोरेटपरस्त आर्थिक नीतियों को जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed