फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   agricalture,etawah,etawah news

बिजली समस्या की वजह से नहीं हो पा रही सिंचाई

Wed, 07 Oct 2020 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
agricalture,etawah,etawah news
जिलाधिकारी श्रुति सिंह को ज्ञापन सौंपते यूथ भाजपा जिला मंत्री सागर दुबे व अन्य - फोटो : ETAWHA
इटावा। एक ओर केंद्र सरकार कृषि बिल लाकर किसानों को आत्मनिर्भर बनाने का दावा कर रही है। दूसरी ओर जनपद के पारपट्टी क्षेत्र के किसानों को इतनी भी बिजली नहीं मिल पा रही है, जिससे वह ट्यूबवेल से फसलों की सिंचाई कर सकें। आलम यह है कि ब्लॉक बढ़पुरा पारपट्टी क्षेत्र में पर्याप्त मात्रा में बिजली न मिल पाने से सिंचाई न हो पाने की वजह से फसलें सूख रहीं हैं। किसान खेतों में पलेवा नहीं कर पा रहे हैं। किसानों की समस्याओं को देखते हुए नलकूप के लिए विद्युत आपूर्ति बढ़ाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

किसानों की इस समस्या को लेकर बुधवार को भाजपा के यूथ जिलामंत्री सागर दुबे ने जिलाधिकारी श्रुति सिंह को ज्ञापन दिया। एक-एक प्रतिलिपि अधीक्षण अभियंता दक्षिणांचल विद्युत विभाग, अधिशासी अभियंता विद्युत विभाग और अधिशासी अभियंता नलकूप खंड को भी भेजी है। ज्ञापन देने के वालों में अवनीश कटारे, ग्राम असवा टूंचे बघेल, जीतू सिंह भदौरिया, कुंडेश्वर के प्रधान गोल्डी जादौन, उधनपुरा के आजाद सिंह भदौरिया, ब्रजेश कुमार व राहुल सिंह, चंद्रपुरा के दिनेश सिंह भदौरिया, बाहुरी के प्रधान राकेश सिंह भदौरिया समेत करीब 30 लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed