फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Against the judgment of court Jain community peace march

फैसले के विरोध में जैन समाज का शांति मार्च

Mon, 24 Aug 2015 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Mon, 24 Aug 2015 10:35 PM IST
विज्ञापन
Against the judgment of court Jain community peace march
संथारा पर प्रतिबंध लगाने के राजस्थान हाईकोर्ट के फैसले के विरोध में सोमवार को जैन समाज के लोगों ने शांतिमार्च निकाल। जैन समाज के लोगों ने फैसले के प्रति अपना विरोध प्रकट करते हुए बच्चों को स्कूल नहीं भेजा, प्रतिष्ठान भी पूरी तरह से दिनभर बंद रहे।
विज्ञापन


लालपुरा दिगंबर जैन मंदिर प्रांगण में चातुर्मास में विराजमान आध्यात्म योगी आचार्य श्री सुंदर सागर जी महाराज के सानिध्य में शहर की सड़कों पर जुलूस निकालकर नगर पालिका मैदान में सभा की। नगर पालिका में आयोजित सभा में चक्रेश जैन ने कहा कि जैन धर्म तप और त्याग का धर्म है।
विज्ञापन


महिला व्यापार मंडल की अध्यक्ष बेबी  जैन ने कहा कि इस मामले में महिलाएं भी किसी से पीछे नहीं हैं। नारी शक्ति सुप्रीम कोर्ट तक जाएगी।  व्यापार मंडल अध्यक्ष अनंत प्रताप अग्रवाल ने कहा कि सकल जैन समाज आज धर्म बचाओ आंदोलन में कूद पड़ा है। आस्था को चोट पहुंचाने का अधिकार किसी को नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा सभासद शरद बाजपेई ने कहा कि जैन समाज ही नहीं हिंदू समाज में भी समाधि की प्रथा है। साधु संतों से बड़ा कोई कोर्ट नहीं है।  नगर पालिका परिषद अध्यक्ष कुलदीप गुप्ता संटू ने कहा कि वे पूरी तरह से जैन समाज के साथ हैं। सपा विधायक रघुराज सिंह शाक्य ने कहा कि गुुरु जी का जैसा भी आदेेश मिलेगा वे विरोध करेंगे। अदालत के इस फैसले को लागू नहीं करना चाहिए। इसके बाद एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed