फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   After Yogi's visit, the person who sprinkled Gangajal was assaulted

योगी के दौरे के बाद गंगाजल छिड़कने वाले से मारपीट

Fri, 11 Mar 2022 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 11:59 PM IST
विज्ञापन
After Yogi's visit, the person who sprinkled Gangajal was assaulted
सैफई। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सैफई दौरे के बाद गंगाजल का छिड़काव करने वाले सपा कार्यकर्ता के साथ मैनपुरी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मारपीट की। गंभीर हालत में उसे सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मई 2021 में मेडिकल यूनिवर्सिटी का दौरा किया था। मुख्यमंत्री के सैफई से लौटने के बाद मैनपुरी जिले के थाना भोगांव में गांव नगला हरी सिंह निवासी रोहित (23) पुत्र रमेश चंद्र ने गंगाजल का छिड़काव किया था।
विज्ञापन

उसने यह छिड़काव सैफई के अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स स्टेडियम में जहां हेलीकॉप्टर उतरा था और जहां-जहां दौरा किया गया था, वहां किया था।
उस समय सपा कार्यकर्ता के खिलाफ सैफई थाने में मामला दर्ज हुआ था। आरोप है कि इसी घटना से गुस्साए भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को विधानसभा चुनाव की मतगणना के दौरान मैनपुरी में रोहित पर लाठी-डंडों से हमला किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंभीर घायल में परिजनों ने उसे सैफई में भर्ती कराया है। पिता रमेश चंद्र ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर आरोप लगाया कि भाजपा के लोग हमारे परिवार के साथ कोई बड़ी घटना को अंजाम दे सकते हैं।
लोगों ने हमारे बेटे के ऊपर हमला किया और उसकी मोटर साइकिल छीन ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed