{"_id":"f6314699d75454d57be7da04917679cc","slug":"after-seeing-destruction-of-crop-two-deaths-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्बाद फसल देखकर महिला समेत दो की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्बाद फसल देखकर महिला समेत दो की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Mon, 30 Mar 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेमौसम बारिश से बर्बाद फसल को देखकर एक महिला समेत दो लोग गश खाकर खेतों में ही गिर पड़े। हार्टअटैक के शिकार इन दोनों को इलाज के लिए ले जाया जा रहा था कि रास्ते में ही दोनाें ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
ऊसराहार थाना क्षेत्र के नगला ढकाऊ निवासी दशरथ सिंह यादव की पत्नी पार्वती देवी (50) रविवार रात हुई रिमझिम बारिश के बाद सोमवार सुबह छह बजे खेतों पर गेहूं की फसल देखने पहुंची। जमीन पर औंधे पड़े गेहूं के काले पड़े पौधों को देखते वह गश खाकर गिर पड़ी।
विज्ञापन
कुछ देर बाद वहां से अन्य किसान गुजरे तो पार्वती देवी के परिजनों को सूचित किया। उनका बड़ा पुत्र अनिल और अन्य लोग बेहोश पार्वती को इलाज के लिए भरथना लेकर पहुंचे। जहां डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अनिल ने बताया कि उसके पास करीब 12 बीघा जमीन है।
विज्ञापन
पिता बुलंदशहर में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते हैं। खेती कार्य उसकी मां देखती है। अनिल ने बताया कि पिछले दिनों हुई बारिश से फसल को काफी नुकसान हुआ था। तभी से उसकी मां काफी चिंतित थी। कई-कई घंटे तक वह यूं ही खेतों में गुमसुम बैठी रहती थी। मां की मौत हॉर्ट अटैक से हुई है।
दूसरी घटना इसी थाना क्षेत्र के नगला कुआ निवासी विक्रांत यादव (28) पुत्र रामसेवक के साथ हुई। विक्रांत की पत्नी रानी देवी और भाई नितिन ने बताया कि सोमवार को सुबह साढ़े 5 बजे विक्रांत खेतों पर गया था। जहां बर्बाद फसल को देखकर उसे अटैक पड़ गया।
गंभीर हालत में उसे सैफई ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि विक्रांत को बंटवारे के बाद करीब तीन बीघा जमीन मिली थी। खेती से परिवार का गुजर मुश्किल हो रहा था। लिहाजा उसने मोबाइल की छोटी सी दुकान भी खोल रखी थी।
इस बार उसे अपनी गेहूं की फसल से काफी उम्मीद थी, लेकिन बारिश की वजह से फसल चौपट हो गई थी। इससे वह गुमशुम रहता था। क्षेत्र में दो किसान परिवार में हुई मौत की सूचना पाकर एसडीएम ताखा सुरेश चंद्र उनके परिवार से मिले। बाद में उन्होंने बताया कि नगला ढकाऊ में महिला के खेत के कुछ हिस्से में नुकसान हुआ है।
परिजन फसल के कारण खेत में मौत होने की बात कर रहे हैं, लेकिन जब उनसे मृतका का पोस्टमार्टम कराने के लिए कहा गया तो वह तैयार नहीं हुए। जबकि विक्रांत की मौत बीमारी से हुई है। वह किसान भी नहीं है। वह स्वयं मोबाइल की दुकान किए हुए है।