{"_id":"61d87ad7e8f08f76072c0627","slug":"after-a-week-both-the-expressways-will-be-able-to-connect-etawah-news-knp674115942","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक सप्ताह बाद ही दोनों एक्सप्रेसवे जड़ पाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक सप्ताह बाद ही दोनों एक्सप्रेसवे जड़ पाएंगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताखा। बुंदेलखंड और आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे को आपस में जुड़ने में अभी एक सप्ताह का समय लग जाएगा। ये दोनों एक्सप्रेसवे कुदरौल के पास चैनल नंबर 133 पर जुड़ेंगे।
इसके लिए तेजी से काम चल रहा है। अभी पुलों पर तीस फीसदी काम बाकी है, जबकि एक्सप्रेसवे सड़क निर्माण का काम 90 फीसदी पूरा हो चुका है।
इन दोनों एक्सप्रेसवे के जुड़ने से बुंदेलखंड के लोगों का दिल्ली के लिए सफर आसान हो जाएगा। चित्रकूट के भरतकूप से इटावा के आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे के चैनल नंबर 133 से जुड़ने वाला बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे 396 किमी लंबा है।
इस एक्सप्रेसवे के बनने से चित्रकूट से दिल्ली का सफर मात्र पांच घटों में तय किया जा सकेगा। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे को 36 माह में बनाकर तैयार किया जाना है। इस समय काम बहुत तेजी से कराया जा रहा है।
विज्ञापन
कुदरैल के पास आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे के चैनल 133 से जोड़ने के गोल चक्कर का निर्माण कार्य तेजी के साथ चल रहा है। रैंप को बनाकर तैयार कर दिया गया है।
ओवरब्रिज की अप और डाउन रैंप का कार्य तेजी किया जा रहा है। ओवरब्रिज के 11 गार्डर को पुल के पिलरों पर रखा जा चुका है। अभी 13 गार्डरों को रखना बाकी है। जिसके लिए कार्यदायी संस्था दिलीप बिल्डिकॉन तेजी से काम कर रही है।
बीते दिनों क्वालिटी चेक में पांच गार्डर डिफेक्टिव पाए गए थे, जिन्हें तोड़ दिया गया था। उनकी जगह पांच नए गार्डरों का निर्माण किया जा रहा है। ओवरब्रिज के पास मिट्टी पर प्लास्टिक की मोटी लेयर बिछाकर निर्माण किया जा रहा है।
मिट्टी के कटान को रोकने के लिए सीमेंट और कंकरीट से बने सपोर्टिंग पैनल को लगाया जा रहा, जिससे पुल के आसपास बारिश से मिट्टी को रोका जा सके।
ये काम बाकी हैं
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर डामरीकरण का 90 फीसदी कार्य पूर्ण कर लिया गया है। पुलों का कार्य तेजी से चल रहा है। 70 फीसदी पूरा हो चुका है। पुलों का कार्य पूरा होते ही बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से जोड़ दिया जाएगा।
ओवरब्रिज की दोनों रैप अप और डाउन को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए अभी एक सप्ताह तक का इंतजार करना पड़ सकता है। सुरक्षा के लिए मेटल बीम का अप और डाउन रैंप लगना है।
यूपीडा के एई महावीर सिंह ने बताया की कार्यदायी संस्था दिलीप बिल्डिकॉन काम तेजी से करा रही है। पुलों का निर्माण कार्य कुछ दिनों में पूरा कर लिया जाएगा।