{"_id":"69b46029aef81ab177006a97","slug":"after-a-dispute-with-his-wife-he-committed-suicide-by-jumping-in-front-of-a-train-etawah-news-c-216-1-etw1005-139186-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: पत्नी से विवाद के बाद ट्रेन के आगे कूदकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: पत्नी से विवाद के बाद ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जसवंतनगर। कचौरा घाट बाईपास स्थित रेलवे पुल के नीचे दिल्ली–हावड़ा रेल मार्ग की डाउन लाइन पर मजदूर का शव पड़ा मिला। बताया जा रहा है कि पत्नी से विवाद के बाद शुक्रवार दोपहर युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक की पहचान राजेंद्र कुमार (45) निवासी ग्राम अघारा, थाना विधूना, औरैया के रूप में हुई है। वह पिछले चार वर्षों से अपने ससुराल पक्ष के साथ डूडा कॉलोनी में परिवार सहित रहकर मजदूरी कर जीवन यापन कर रहा था। परिजन ने बताया गुरुवार रात किसी बात को लेकर उसकी पत्नी से कहासुनी हो गई थी जिसके बाद वह गुमसुम हो गया था। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे वह घर से निकला था। कचौरा घाट बाईपास स्थित रेलवे पुल के नीचे खंभा नंबर 1170/14 के पास ट्रेन संख्या 12396 जियारत एक्सप्रेस के सामने कूद उसने जान दे दी।
दोपहर करीब 12 बजे स्टेशन अधीक्षक जसवंतनगर ने मेमो के माध्यम से पुलिस को घटना की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही कस्बा प्रभारी मनीष कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद मृतक की पत्नी पिंकी देवी तथा उसके तीन पुत्रों और एक बेटी का रो-रोकर बुरा हाल है।